{"_id":"5dd304fb8ebc3e54a438f70c","slug":"crimc-bareilly-news-bly384600259","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकी हत्याकांड- डीआईजी से मिले परिवार ने मांगा न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकी हत्याकांड- डीआईजी से मिले परिवार ने मांगा न्याय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। लकी हत्याकांड में सुभाष नगर पुलिस पर सही खुलासा न करने का आरोप लगाने वाले पिता विनीत वाजपेई ने पत्नी के साथ जाकर डीआईजी से मुलाकात की। उन्होंने न्याय और अन्य आरोपियों की जानकारी कर अधिकतम सजा दिलाने की मांग की।
लकी की गुमशुदगी 30 सितंबर को उसके पिता गंगानगर निवासी इफको कर्मचारी विनीत वाजपेई ने सुभाषनगर थाने में दर्ज कराई थी। उन्होंने महानगर कॉलोनी निवासी यशपाल मेहता के बेटे गगन और दीपक पर शक जताया था। सुभाषनगर पुलिस कुछ नहीं उगलवा सकी तो विनीत की शिकायत पर विवेचना क्राइम ब्रांच को दी गई। 11 नवंबर को खुलासा हुआ कि गगन ने ही बाइक हड़पने की खातिर लकी की हत्या की। शव छुपाने में दीपक ने उसकी मदद की। खुलासे के बाद दोनों भाई जेल भेजे गए थे।