फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crimc

लकी हत्याकांड- मुख्य आरोपी को बाल सुधार गृह भेजने से परिवार खफा

Mon, 18 Nov 2019 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
crimc
बरेली। छात्र लकी की हत्या करने वाले फेसबुक फ्रेंड गगन को नाबालिग करार देते हुए उसे जेल से बाल सुधार गृह भेज दिया गया। रविवार को इसकी जानकारी होने से नाराज लकी के घरवाले सोमवार को डीआईजी से मिलकर उसे सख्त सजा दिलाने को पैरवी करेंगे। वहीं, परिवार के किसी सदस्य का डीएनए के लिए सैंपल लिया जाएगा।
विज्ञापन

लकी की गुमशुदगी 30 सितंबर को उसके पिता गंगानगर निवासी इफको कर्मचारी विनीत वाजपेई ने सुभाषनगर थाने में दर्ज कराई थी। उन्होंने महानगर कॉलोनी निवासी यशपाल मेहता के बेटे गगन और दीपक पर शक जताया था। सुभाषनगर पुलिस कुछ नहीं उगलवा सकी तो विनीत की शिकायत पर विवेचना क्राइम ब्रांच को दी गई। 11 नवंबर को खुलासा हुआ कि गगन ने ही बाइक हड़पने की खातिर लकी की हत्या की। शव छुपाने में दीपक ने उसकी मदद की। खुलासे के बाद दोनों भाई जेल भेजे गए थे। हत्या के आरोपी गगन को उसका परिवार नाबालिग बता रहा था। लकी के परिवार ने बताया कि शनिवार को उसे बाल सुधार गृह भेजने की जानकारी मिली है। मुख्य आरोपी और साजिशकर्ता गगन ही था। इसलिए वह उसे अधिकतम सजा दिलाने को पैरवी करेंगे। उन्होंने बताया कि हत्या में कुछ और भी लोग शामिल हो सकते हैं, उनका नाम खुलवाने की लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed