{"_id":"5dd1a2a48ebc3e54dc19f558","slug":"crimc-bareilly-news-bly384412459","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन का वीडियो अफसरों को ट्वीट किया तो एसडीएम ने रुकवाया खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन का वीडियो अफसरों को ट्वीट किया तो एसडीएम ने रुकवाया खनन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली/भमोरा। पराली जलाने में शीशगढ़ इंस्पेक्टर का एलएलबी छात्र को हड़काने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि अब भमोरा में खनन को लेकर एसओ पर आरोप लगने शुरू हो गए हैं। देवचरा निवासी सौरभ गुप्ता ने रविवार को एडीजी समेत कई अफसरों को भमोरा स्टेशन के पीछे और खेड़ा में दिनदहाड़े अवैध खनन होने का लाइव वीडियो ट्वीट कर दिया। सौरभ ने अफसरों को टैग किया तो तहसील प्रशासन में खलबली मच गी। आनन-फानन में एसडीएम पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और खनन रुकवा दिया। एसडीएम ने ठेकेदार को सुबह तक कागज पेश करने के निर्देश दिए हैं।
भमोरा रेलवे स्टेशन पर दूसरा प्लेटफार्म बनाने का काम चल रहा है। आरोप है कि ठेकेदार बिना रॉयलटी जमा किए ही रेलवे की जमीन से मिट्टी का खनन कर प्लेटफार्म पर डलवा रहा है। सौरभ ने खनन का वीडियो बनाकर रविवार दोपहर यूपी पुलिस के साथ ही एडीजी, एसएसपी और अन्य अफसरों को ट्विटर पर टैग कर दिया। इसके बाद सरकारी मशीनरी हरकत में आ गई। आंवला एसडीएम अरुण कुमार के साथ थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और खनन बंद करा दिया। ठेकेदार ने एसडीएम को बताया कि काम रेलवे का है और वैध तरीके से चल रहा है। इस पर एसडीएम ने उससे रायल्टी के कागजात मांगे तो ठेकेदार नहीं दिखा सका। एसडीएम ने ठेकेदार को सोमवार सुबह दफ्तर आकर कागजात दिखाने को कहा है।
भमोरा एसओ पर लगाए आरोप
शिकायतकर्ता सौरभ का कहना है कि खेड़ा गांव समेत कई जगहों पर जेसीबी से लगातार अवैध खनन हो रहा है। इसकी शिकायत वह एसओ से कई बार कर चुके हैं, पर वह कार्रवाई नहीं करते हैं। अफसरों को खनन करने वालों के साथ ही एसओ के खिलाफ भी कार्रवाई करनी चाहिए। सौरभ पहले भी भमोरा एसओ पर सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगा चुके हैं। हालांकि आंवला सीओ की जांच में एसओ को दोषी नहीं पाया गया था।