फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crimc

झारखंड का अफीम तस्कर बरेेली में गिरफ्तार

Mon, 18 Nov 2019 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
crimc
बरेली। रांची सीआईडी के इनपुट पर बरेली क्राइम ब्रांच ने झारखंड के तस्कर लक्ष्मण मुंडे को बरेली स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक किलो अफीम बरामद की गई है। पुलिस उससे पूछताछ कर तस्करी के लोकल नेटवर्क का पता लगा रही है।
विज्ञापन

एसएसपी शैलेश पांडेय ने पुलिस लाइन में तस्करी के दो मामलों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सीआईडी झारखंड के इनपुट पर एसपी क्राइम रमेश भारतीय की टीम ने मुंडे की गिरफ्तारी की। मुंडे अफीम लेकर अर्चना एक्सप्रेस से रांची से बरेली आया था। उसे बरेली में एक नंबर पर बात करके अफीम की डिलीवरी देनी थी। इस व्यक्ति के जरिये अफीम फुटकर विक्रेताओं के पास जानी थी। पुलिस उसकी मदद से रांची से चल रहे स्मैक तस्करी के नेटवर्क का पता लगा रही है। लक्ष्मण झारखंड के जिला खुंटी के थाना मुर्रु में कुंदी बटोली का निवासी है और काफी समय से अफीम-स्मैक तस्करी के धंधे से जुड़ा है।
विज्ञापन


- अफीम और स्मैक तस्करी के मामले में पिछले एक महीने में तीन बड़ी कार्रवाई की गई हैं। बरेली में मादक पदार्थों का धंधा बंद कराने के लिए पुलिस और क्राइम ब्रांच जुटी हैं। जल्दी ही कई बड़े मामलों का पर्दाफाश किया जाएगा। - शैलेश पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed