फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crimc

तीन टीटीई के खिलाफ लूट की रिपोर्ट, 2017 में बिना टिकट पकड़े गए थे दो यात्री

Thu, 07 Nov 2019 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
crimc
बरेली। टीटीई पर फायरिंग के आरोप में जेल में बंद रहे दो आरिपयों ने छूटने के बाद अब टीटीई पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इससे इज्जतनगर रेल मंडल के टीटीई में आक्रोश है।
विज्ञापन

मामला मथुरा का है। 28 अक्तूबर 2017 को मथुरा कैंट में तैनात टीटीई विवेक कुमार, इंद्राज मीणा और हेमंत कुमार ने हाथरस स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में चेकिंग के दौरान एटा के यात्री रिपुज्य और फिरोजाबाद के देवदत्त को बिना टिकट पकड़ा था। टीटीई और यात्री में जुर्माने की रसीद को लेकर दोनों में विवाद हुआ। उस समय दोनों यात्रियों ने जुर्माने की रसीद कटवा ली, लेकिन मुरसान स्टेशन पर उतरते ही उन्होंने तीनों टीटीई पर फायरिंग कर दी। जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज करके उन्हें जेल भेज दिया। दो साल बाद जेल से छूटने पर अब दोनों यात्रियों ने टीटीई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। यात्री रिपुज्य का कहना है कि उनके साथ चेकिंग के नाम पर लूटपाट की गई। तीनों टीटीई ने बंधक बनाकर 80 हजार रुपये, मोबाइल और रिवाल्वर लूट लिया। 14 अक्तूबर को हाथरस जीआरपी थाने में टीटीई विवेक कुमार, इंद्राज मीणा और हेमंत कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद इज्जतनगर मंडल के कामर्शियल अनुभाग में हड़कंप मच गया है। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि इसमें तीनों टीटीई कोई गलती नहीं है। इस संबंध में अनुभाग के आला अधिकारियों से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed