फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crimc

दबंगों ने घर में घुसकर युवक और उसकी मां को पीटा

Thu, 07 Nov 2019 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
crimc
बरेली। दबंगों ने युवक और उसकी मां की घर में घुसकर पिटाई कर दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। थाने में सुनवाई न होने युवक ने एडीजी को तहरीर देकर दबंगों पर एफआईआर कराने की गुहार की है। बारादरी के राजीव नगर कॉलोनी के शंकर कुमार ने बताया कि दबंगों ने उसके पिता रामचंद्र की 2017 में होली से चार पांच दिन पहले हत्या कर दी थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी उसे व उसकी मां को जान से मारने की कोशिश कर चुके हैं। शंकर कुमार ने बताया कि दो नवंबर रात नौ बजे दबंग तमंचे लेकर घर में घुस आए। घर में उसे और उसकी मां से मारपीट की जिसमें दोनों को गंभीर चोटेें आईं। अगले दिन वह थाने गया तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। शंकर ने एडीजी से दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार की है। एडीजी ने एसपी सिटी को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed