{"_id":"5db74bb78ebc3e013c6cd2d8","slug":"crimc-bareilly-news-bly381892920","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वालेनगर डकैतीकांड- पुलिस के हाथ लगे बदमाश तो माना घटना को सही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वालेनगर डकैतीकांड- पुलिस के हाथ लगे बदमाश तो माना घटना को सही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जल निगम में कार्यरत एक महिला कर्मी के घर में डकैती और पोल्ट्री फॉर्म के कर्मियों से लाखों की लूट के मामले का पुलिस मंगलवार को खुलासा कर सकती है। पुलिस ने दोनों वारदातों में शामिल रहे चार बदमाशों को दबोच लिया है। अब पुलिस दोनों घटनाओं को सही भी बता रही है। हालांकि पहले पुलिस ने संदिग्ध बताकर वारदात को नकार दिया था।
किला क्षेत्र के स्वालेनगर निवासी जल निगम कर्मी सोमवती सागर के घर करीब दो हफ्ते पहले सात हथियारबंद बदमाशों ने डकैती डाली थी। उनके घर से जेवर समेत अन्य कीमती समान बदमाश ले गए थे। वहां से निकलने के बाद बदमाशों ने पड़ोस के पोल्ट्री फार्म के कर्मचारियों से सवा लाख रुपये लूट लिए थे। इसके बाद बदमाश रेलवे ट्रैक से होकर भाग गए थे। पहले तो पुलिस पोल्ट्री फार्म कर्मियों को ही संदिग्ध मानकर उनसे पूछताछ कर रही थी। बाद में पुलिस ने वारदात को ही संदिग्ध बताकर नकार दिया। अब जब पुलिस के हाथ वारदात को अंजाम देने वाले चार बदमाश लग गए हैं तो पुलिस दोनों घटनाओं को सही बता रही है। पुलिस मंगलवार को मामले का खुलासा कर सकती है।