{"_id":"5daf615c8ebc3e93af0f6833","slug":"crimc-bareilly-news-bly3812953105","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के बाद युवती से किया निकाह, फिर कराया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के बाद युवती से किया निकाह, फिर कराया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीगंज। एक गांव की युवती से युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस ने आरोपी को जेल भी भेजा। जमानत के बाद उसने युवती से समझौता कर निकाह कर लिया। आरोप है कि निकाह के बाद उसने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म कराया। एडीजी के आदेश पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
फतेहगंज पश्चिमी के एक गांव की 23 वर्षीय युवती के साथ सीबीगंज के एक गांव के वारिस खां ने मार्च, 2018 में घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने वारिस को जेल भेज दिया था। युवती का आरोप है कि जेल से जमानत पर आने के बाद वारिस ने झांसे में लेकर समझौता करके उससे निकाह कर लिया। चार जुलाई को निकाह के बाद 17 अक्तूूबर को वारिस उसे बुलाकर अपने घर ले गया। वहां रात में करीब दो बजे वारिस के बहनोई अफसर खान और रिश्तेदार आशिक, इरफान, इमरान ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। एडीजी अविनाश चंद्र के आदेश पर सीबीगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैै।