फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crimc

ओएलएक्स पर कार बेचने के नाम पर 2.10 लाख की ठगी

Wed, 23 Oct 2019 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
crimc
बरेली। तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराध और ऑनलाइन जालसाजी के रोज नए मामले सामने आने के बावजूद लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। अब बारादरी थाने के गोसाई गौटिया जोगी नवादा का एक व्यक्ति ओएलएक्स पर सस्ती कार कार खरीदने के लालच में 2.10 हजार रुपये गवां बैठा। मनोज कुमार ने ओएलएक्स पर कार बिक्री का विज्ञापन देखा था। उन्होंने दिए गए मोबाइल फोन नंबर पर बात की। कार बेचने वाले ने नाम विकास पटेल बताया। कार के कागजात आदि भी व्हाट्सएप कर दिए। दोनों के बीच सौदा तय हो गया। विकास पटेल के कहने पर मनोज ने कार बुक करने के लिए 10 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर कर दिए। बाकी रकम कार डिलीवरी के समय देने की बात तय हुई। मंगलवार सुबह जयकिशन नाम के किसी दूसरे व्यक्ति ने मनोज को कॉल करके बताया कि कार बरेली आ गई है। उसे बाकी पेमेंट करना होगा। मनोज ने दो लाख रुपये का और भुगतान कर दिया। इसके बाद उससे 16 हजार और देने को कहा गया। आरोप है कि मना करने पर गालियां और धमकी दी गईं। मनोज ने विकास पटेल और जय किशन के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed