फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crimc

अपनों ने ही हड़प ली सदाकत की काली कमाई

Sat, 19 Oct 2019 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
crimc
बरेली। नेपाली बैंक खाते हैक करने के साथ हवाला के धंधे से सदाकत ने कमाया तो बहुत कुछ लेकिन इसमें से ज्यादातर संपत्ति उसके करीबी लोगों ने ही हड़प ली। राजनीति में स्थापित होने के लिए भी उसने बिरादरी के लोगों पर जमकर पैसा बहाया मगर चुनाव नहीं जीत सका। सदाकत के फंसने के बाद उसके करीब रहे लोग ही सबसे ज्यादा खुश हैं।
विज्ञापन

सदाकत ने गैरकानूनी धंधों से काफी पैसा इकट्ठा किया था। बस्ती में बिरादरी की ठीकठाक आबादी होने की वजह से ही उसने पार्षद बनकर राजनीति में आने का ख्वाब देखा जो चकनाचूर हो गया। इसके लिए उसने बिरादरी वालों को मकान बनाने, जमीन खरीदने और बेटियों की शादी के लिए खुले हाथों से मदद की फिर भी सिर्फ 250 वोट ही हाथ आए। बताया जाता है कि सदाकत ने बिरादरी के ही एक युवक को अपने धंधे से जोड़ने के बाद उसके नाम दो ट्रैक्टर, दो कारें और प्लॉट खरीदे थे। यह युवक उसका इतना विश्वासपात्र था कि उसने उसे ईंट भट्ठा और दूसरे कारोबारों में भी शामिल किया था।
विज्ञापन

कुछ समय बाद इस युवक से सदाकत का विवाद हो गया। इसके बाद सदाकत ने अपनी कारें, ट्रैक्टर और प्लॉट मांगे तो वह साफ मुकर गया। सदाकत ने इस युवक पर मुकदमा भी ठोका पर फिर भी कोई नतीजा नहीं निकला। उसकी संपत्ति हड़पने वाले युवक ने कुछ रकम पुलिस पर खर्च करके सदाकत को ठेंगा दिखा दिया। अब सदाकत के कानून के शिकंजे में फंसने के बाद वे लोग खुश हैं जो उसी के जरिये लखपति बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धंतिया में हलचल, इकट्ठे हुए सदाकत के गुर्गे
टेरर फंडिंग में मुख्य आरोपियों की धरपकड़ के बाद धंतिया गांव से सदाकत के खास गुर्गे फरार हो गए थे। एटीएस और पुलिस को वे अपने घरों में नहीं मिले। रात में ये लोग अपने घरों पर नहीं रुक रहे थे। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार दोपहर में इनमें से ज्यादातर लोगों ने गांव के ही एक बाहरी हिस्से में बैठक कर रणनीति बनाई कि गिरफ्तारी और एटीएस की कार्रवाई से बचने के लिए क्या किया जाए। इनमें कुछ लोग सीधे तौर पर सदाकत से जुड़े हैं तो कुछ उसके जरिये अकाउंट खुलवाकर फंस गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed