फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crimc

बिजली चोरी कराने में लाइनमैन बर्खास्त

Mon, 14 Oct 2019 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
crimc
बरेली। विभागीय मिलीभगत से बिजली मीटर में हेराफेरी और बड़ी तादाद में चोरी हो रही है। चेकिंग अभियान में ऐसे 14 कनेक्शन आंवला में पकड़ में आए हैं। जबकि 20 हार्स पॉवर क्षमता के कनेक्शन पर रंगे हाथ चोरी पकड़ी गई। चोरी कराने में शामिल संविदा कर्मी को बर्खास्त कर चक्की मालिक पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

दूरदराज और घनी आबादी में आटा चक्की और अन्य पॉवर कनेक्शनों के मीटरों में फिर से हेराफेरी शुरू हो गई है। इससे हर दिन लाखों रुपये की राजस्व चोरी हो रही और लाइन लॉस भी बढ़ता जा रहा है। उच्च स्तर पर हुई मानीटरिंग में आंवला के 14 पॉवर कनेक्शन संदेह में आए तो एसई ग्रामीण तारिक जलील शनिवार रात चेकिंग टीम लेकर मौके पर पहुंचे पहुंचे। कम खपत वाले चिह्नित 14 कनेक्शन चेक कराए, लेकिन बाजार बंदी होने से चोरी नहीं पकड़ी गई। यहां 20 हार्स पॉवर का एक कनेक्शन चलता मिल गया। बसंती देवी नाम से गंज में चल रहा चक्की कनेक्शन बाईपास मिला। टीम ने आंवला थाना में इसकी रिपोर्ट दर्ज करा दी है। जांच में पता कि संबंधित लाइनमैन संविदा कर्मी ओमपाल चोरी कराने में शामिल है। एसई ग्रामीण ने चोरी कराने में शामिल संविदा कर्मी को बर्खास्त कर अन्य सभी चिह्नित कनेक्शनों पर सर्विलांस से मानीटरिंग शुरू करा दी है। आंवला में पकड़ी गई चोरी और संविदा कर्मी की बर्खास्ती से विभाग में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed