{"_id":"5d9b95de8ebc3e0173477d4c","slug":"crimc-bareilly-news-bly379223131","type":"story","status":"publish","title_hn":"गालीगलौज के विरोध पर पड़ोसियों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गालीगलौज के विरोध पर पड़ोसियों ने किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शराब के नशे में धुत्त दबंगों का दो भाईयों ने विरोध किया तो उन्होंने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर थाना बारादरी में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बारादरी के सिकलापुर निवासी मोहित ने बताया कि उनके पड़ोसी सीताराम व उसके बेटे मोनू, सोनू और संजू शराब पीने के आदी हैं। रोजाना शराब पीकर ये लोग गालीगलौज करते हैं। रविवार को उनके भाई मनीष ने शोरशराबा होने पर इसका विरोध किया तो वे हमलावर हो गए। हाथापाई के बाद दबंगों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। मोहल्ले वालेे इकट्ठा हुए तो दबंग धमकाकर भाग निकले। मोहित ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी दबंग उन्हें लगातार धमका रहे हैं।