{"_id":"5d9a4b6f8ebc3e01451c2363","slug":"crimc-bareilly-news-bly3791577133","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन स्नेचिंग के आरोपी तो ऑटोलिफ्टर निकले, आठ बाइकें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेन स्नेचिंग के आरोपी तो ऑटोलिफ्टर निकले, आठ बाइकें बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। साहूकारा गेट पर महिला से चेन स्नेचिंग करने वाले आरोपी ऑटोलिफ्टर निकले। किला पुलिस ने उन्हें पकड़ा तो उन्होंने चोरी की आठ बाइकें बरामद करा दीं। पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है।
किला साहूकारा निवासी राजीव अग्रवाल की पत्नी नीलम अग्रवाल शनिवार रात बाजार आई थीं। एक डॉक्टर से दवा लेकर लौटते वक्त साहूकारा गेट पर बाइक सवार लुटेरों ने उनकी चेन खींच ली और भाग गए। देर रात नीलम ने किला थाने में रिपोर्ट कराई थी। इस घटना के बाद से किला पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी थी। इलाके के नए बदमाशों की धरपकड़ को अभियान चलाया गया तो पुलिस के हाथ चेन लूटने के दोनों आरोपी लग गए। पूछताछ में पता लगा कि वे पुराने बाइक चोर है। पुलिस ने उन्हें साथ ले जाकर अलग-अलग स्थानों से चोरी की आठ बाइकें बरामद कर ली हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार का कहना है कि आरोपियों के बाकी साथियों की जानकारी जुटाई जा रही है।