{"_id":"5d9ced178ebc3e93d100a162","slug":"crimc-baheri-news-bly379322779","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजीब हत्याकांड- मोबाइल के झगड़े में मारा गया नजीब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजीब हत्याकांड- मोबाइल के झगड़े में मारा गया नजीब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिछा। नवीं में पढ़ने वाले नजीब की हत्या की तस्वीर काफीकुछ साफ हो चुकी है, बस कुछ सबूत और जुटाना बाकी है। पुलिस ने इस मामले में नजीब के ही दो दोस्तों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने नजीब की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है। बताया जा रहा है कि एक मोबाइल के पीछे नजीब का इन दोनों से झगड़ा हुआ था। इससे पहले एक लड़की के पीछे झगड़ा होने की बात कही जा रही थी लेकिन अब पुलिस इससे इनकार कर रही है।
रिछा में दो दिन पहले दोस्त के घर कॉपी लेने को की बात मां से बोलकर गया नवीं का छात्र नजीब रात भर घर नहीं लौटा। सोमवार सुबह उसका शव रिछा की ग्रीन राइस मिल के पीछे धान के खेत से बरामद हुआ। नजीब की निर्ममता से हत्या की गई थी। पुलिस ने पहले नजीब के दोस्तों को पकड़ा और फिर उनके सहारे सुराग जुटाए। छात्रों को छोड़ने के बाद पुलिस ने नजीब के परिचित ऐसे लड़कों को पकड़ा जो आवारागर्दी के लिए भी चर्चित हैं। ऐसे कई लड़कों को पकड़ने और छोड़ने का दौर चला। कुछ सुराग हासिल होने के बाद पुलिस ने शक के आधार पर दो लड़कों को चिह्नित किया। मंगलवार दोपहर से रात तक इनसे पूछताछ की गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में इन लड़कों ने हत्या की बात कबूल कर ली है। सीओ बहेड़ी के साथ बहेड़ी, भोजीपुरा, शेरगढ़ सहित चार थानों की पुलिस भी इस खुलासे में लगी हुई थी जो शाम को अपने थानों को लौट गई। अधिकारी अभी कुछ कहने से बच रहे हैं, हालांकि पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। हत्या में प्रयुक्त सरिया भी सोमवार को बरामद कर लिया गया है।