फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crimc

शोहदों के छेड़छाड़ से खौफजदा छात्राओं ने छोड़ दी परीक्षा

Wed, 23 Oct 2019 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
crimc
आंवला। शोहदों के छेड़छाड़ से डरी सगी बहनों ने पहले तो स्कूल जाना बंद कर दिया फिर अर्धवार्षिक परीक्षा छोड़ दी। पांच पूर्व दोनों को स्कूल जाते वक्त शोहदों ने उठाने की कोशिश भी की थी। इसके बाद से दोनों बहने बुरी तरह से सहम गई हैं। छात्राओं की मां ने आंवला थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी महिला के मुताबिक उसकी दो बेटियां एक सरकारी स्कूल में कक्षा छह में पढ़ती हैं। स्कूल के पास में रहने वाले दो शोहदे रास्ता रोककर अक्सर उनसे छेड़छाड़ करते हैं। पांच दिन पूर्व दोनों युवकों ने स्कूल जाते वक्त उन्हें पकड़ लिया और खींचकर ले जाने की कोशिश भी की। पास में ही घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला ने दोनों की करतूत देखी तो शोर मचा दिया। आसपास के लोग पहुंचे तो शोहदे गंभीर नतीजा भुगतने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सरेराह हुई घटना से दोनों बेटियां दहशत में हैं। शोहदों के डर से उन्होंने स्कूल जाना छोड़ दिया है। हाल ही में स्कूल में हुई अर्धवार्षिक परीक्षा भी अनहोनी के डर से छोड़ दी।
विज्ञापन


मामले की जांच कस्बा चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह से कराई जा रही है। जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। - सुनील कुमार, कोतवाल आंवला

छेड़खानी के आरोप में तीन पर रिपोर्ट
आंवला। कोतवाली क्षेत्र की महिला ने तीन लोगों के खिलाफ घर में घुसकर अश्लील हरकत करने, विरोध पर उसे और उसके ससुर को पीटने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने बताया सोमवार रात तेजवीर, रामचरन, सुखलाल रात करीब 10 बजे उसके घर में घुस आए और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। चीखने की आवाज सुनकर बचाने आए ससुर पर तीनों हमलावर हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed