{"_id":"5ccb5f25bdec2206fd72aa66","slug":"cricketer-mohammed-shami-wife-hasin-jahan-decided-to-case-file-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेटर मोहम्मद शमी के खिलाफ अब हाईकोर्ट जाएंगी हसीन जहां, पुलिस के खिलाफ भी दायर करेंगी याचिका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेटर मोहम्मद शमी के खिलाफ अब हाईकोर्ट जाएंगी हसीन जहां, पुलिस के खिलाफ भी दायर करेंगी याचिका
Fri, 03 May 2019 02:50 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 03 May 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
हसीन जहां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी और मॉडल हसीन जहां ने अब अपने शौहर और पुलिस अत्याचारों के खिलाफ हाईकोर्ट जाने का फैसला किया है। मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी इस काम में उनकी पूरी मदद करेंगी। वह भी उनके साथ हाईकोर्ट तक जाएंगी।
विज्ञापन
कोलकाता की रहने वाली मॉडल हसीन जहां का अपने क्रिकेटर पति मो. शमी से लगभग एक साल से विवाद चल रहा है। हसीन जहां ने विभिन्न अदालतों में अपने शौहर के खिलाफ दहेज एक्ट, घरेलू हिंसा, मेंटीनेंस आदि मामलों के मुकदमे कर रखे हैं। हसीन जहां का आरोप है कि जब वह अमरोहा स्थित अपनी ससुराल में पिछले दिनों आईं तो परिवार के लोगों ने उनका विवाद निपटाने के बजाय आधी रात में पुलिस बुला ली। पुलिस रात में उनको साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ जबरदस्ती थाने लेकर गई और मच्छरों वाले कमरे में उनको रात भर रखा। उनकी बच्ची रात भर भूख प्यास से तड़पती रही।
विज्ञापन
पुलिस ने उनको पीने के लिए पानी तक नहीं दिया। हसीन जहां की ओर से मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी ने बताया कि अमरोहा पुलिस ने हसीन जहां के साथ जिस तरह का व्यवहार किया, वह मानवता को शर्मसार करने वाला है। उनका आरोप है कि क्रिकेटर मोहम्मद शमी अपनी पत्नी को हर तरह से प्रताड़ित कर रहे हैं। उसको साथ नहीं रखते हैं। शौहर को हसीन जहां के कपड़ों पर एतराज है, जबकि शादी से पहले वह जानते थे कि हसीन जहां एक मॉडल थी और छोटे कपड़े पहनती थी। फरहत नकवी का कहना है कि अब तक शमी ने हसीन को तलाक नहीं दिया है। अगर वह अपने गुनाहों के लिए माफी मांग लेते हैं और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का संकल्प लेते हैं तो दोनों के बीच में समझौता हो सकता है। फिलहाल, हसीन जहां और फरहत नकवी आज प्रयागराज जाकर इन सब मामलों पर पहले अधिवक्ता की राय लेंगी। उसके बाद शौहर और पुलिस के खिलाफ हाईकोर्ट में रिट दायर करेंगी।
विज्ञापन