फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cricket Tournament: Mathura Nagar and Vandana Club won the match

क्रिकेट टूर्नामेंट : मथुरा नगर और वंदना क्लब ने जीते मैच

Sat, 10 Jun 2023 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Cricket Tournament: Mathura Nagar and Vandana Club won the match
गोला गोकर्णनाथ। नगर के राजेंद्र गिरि स्टेडियम में खेले जा रहे गोला कप डे नाइट टूर्नामेंट में मथुरा नगर और वंदना क्लब की टीमें विजेता रहीं।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के दसवें दिन पहला मैच मथुरा नगर और गांधीनगर गोला के बीच खेला गया, इसमें मथुरा नगर की टीम विजेता रही। दूसरा मैच गोला पब्लिक क्लब और वंदना क्लब के मध्य खेला गया। गोला क्लब ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में मात्र 39 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वंदना क्लब के बल्लेबाज हर्षित के 29, हिमांशु के 11 रनों की मदद से आसानी से ये मैच जीत लिया।

मुख्य अतिथि भाजपा नेता धर्मेंद्र गिरि मोंटी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत कराई। अंपायरिंग रोहित गुप्ता, सौरभ शुक्ला, कमेंट्री सूरज और आयुष ने की। यहां कमेटी अध्यक्ष जनार्दन गिरि, मंत्री केके शुक्ला, मधुसूदन गिरि, योगेश शास्त्री, मुकेश साहनी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed