{"_id":"68e83262e040e43e5b0a1474","slug":"cricket-ground-being-prepared-in-ruvi-bareilly-news-c-4-vns1074-742935-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रुविवि में तैयार हो रहा क्रिकेट का मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रुविवि में तैयार हो रहा क्रिकेट का मैदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैदान में क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों को खेलने की भी होगी सुविधा
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नवीन छात्रावास के सामने क्रिकेट के मैदान का निर्माण किया जा रहा है। शुरुआत में 80 वर्ग मीटर में तैयार किया जाने वाला यह स्टेडियम अब विस्तार के बाद 140 वर्ग मीटर में बन रहा है। इसमें छात्र क्रिकेट के अलावा हॉकी, वॉलीबाल, फुटबॉल और अन्य खेलों का अभ्यास भी कर सकेंगे।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इसके लिए लगभग 50 लाख रुपये की राशि निर्धारित की गई है। निर्माण कार्य में पिच तैयार करना, चारों ओर ईंटों से ट्रैक बनाना और दो डगआउट का निर्माण शामिल है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि छात्रों को बेहतर खेल सुविधाएं दिलाना उनकी प्राथमिकता है। स्टेडियम के माध्यम से खिलाड़ियों की प्रतिभा को मंच मिलेगा। साथ ही, नई प्रतिभाओं को उभरने के अवसर भी मिलेंगे। संवाद
स्टेडियम के निर्माण से विद्यार्थियों के लिए खेल में प्रतिस्पर्धा करने और प्रतिभा निखारने का अवसर बढ़ेगा। साथ ही, विश्वविद्यालय का खेल वातावरण भी और बेहतर होगा। - प्रो. एसएस बेदी, क्रीड़ा परिषद सचिव