फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Create a WhatsApp group and listen to the complaints of public representatives and get them resolved: Keshav

व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सुनें जनप्रतिनिधियों की शिकायत, कराएं निस्तारण : केशव

Sat, 25 Apr 2026 06:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 06:09 AM IST
विज्ञापन
Create a WhatsApp group and listen to the complaints of public representatives and get them resolved: Keshav
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों से उनकी समस्याएं पूछीं, फिर कलक्ट्रेट में अफसरों के पेच कसे। निर्देश दिए कि व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर जनप्रतिनिधियों की समस्याएं सुनें। निस्तारण की जानकारी भी ग्रुप पर दें, ताकि यह पता चल सके कि शिकायत कब की गई और उसका निस्तारण कितने दिनों में हुआ। रामगंगा नदी में अवैध मिट्टी खनन, गेहूं खरीद में परेशानी और गन्ना किसानों के बकाया भुगतान के मुद्दे भी उठे।
विज्ञापन

इसके बाद कलक्ट्रेट में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी अफसरों के साथ बैठक की। नवाबगंज एवं बहेड़ी तहसील के गन्ना किसानों का भुगतान जल्द कराने के निर्देश दिए। असलहा लाइसेंस के लिए रिपोर्ट लगाने पर सवाल उठे तो पुलिस को कार्यप्रणाली में सुधार लाने की हिदायत दी। कहा कि गेहूं खरीद में दलाल की भूमिका नहीं होनी चाहिए। क्रय केंद्रों पर अवैध वसूली मिले तो केंद्र प्रभारी पर कठोर कार्रवाई की जाए। प्राइवेट स्कूलों में नया पाठ्यक्रम लागू करने में मनमानी के मुद्दे पर कमेटी गठित कर जांच की हिदायत दी।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा कि संज्ञान में आया है कि ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में पहले लोगों को फेल कर देते हैं और बाद में 10-15 हजार रुपये लेकर पास करते हैं। इसकी जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। अवैध कब्जे हटवाने, बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर की शिकायतें दूर करने के निर्देश दिए। बैठक में वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार, महापौर उमेश गौतम, सांसद बरेली छत्रपाल गंगवार, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह व बहोरन लाल मौर्य, विधायक डॉ. डीसी वर्मा, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, संजीव अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा दुर्विजय सिंह शाक्य, बरेली जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही सुरकेश की क्यों नहीं खोली हिस्ट्रीशीट?
डिप्टी सीएम से कुछ लोगों ने भमोरा थाना क्षेत्र के निवासी और किसी अन्य जिले में तैनात चर्चित सिपाही सुरकेश शर्मा की शिकायत की। आरोप लगाया कि निलंबित सिपाही का पूरे प्रदेश में जाल फैला है। वह महिलाओं को आगे करके लोगों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराता है। ऐसे सिपाही के खिलाफ विभाग कोई बड़ी कार्रवाई नहीं कर रहा है। तब डिप्टी सीएम ने एडीजी को निर्देश दिए कि निलंबित सिपाही की हिस्ट्रीशीट खोलने के साथ ही कुर्की व बर्खास्तगी जैसी अन्य कार्रवाई अमल में लाई जाए। मादक पदार्थ तस्करी के मामले में जेल भेजे गए आरोपी रंजीत मौर्य की हालत खराब होने का आरोप लगाकर परिवार के लोगों ने डिप्टी सीएम से मिलने की जिद की। पुलिस ने उन्हें कलक्ट्रेट के पास से टेंपो में बैठाकर घर भेज दिया। मुन्नी देवी ने आरोप लगाया कि उसके बेटे को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेज दिया गया।
विपक्ष ने आधी आबादी से किया विश्वासघात : मौर्य
बरेली। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस में कहा कि 16, 17 अप्रैल को संसद में अहम विधेयकों का विरोध कर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके ने देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है। जिन दलों ने कानून को पास नहीं होने दिया, आगामी चुनावों में वे महिलाओं के आक्रोश का सामना करेंगे। सपा पर धर्म आधारित आरक्षण की असांविधानिक मांग का आरोप लगाया। एक व्यक्ति, एक वोट, एक मूल्य को जरूरी बताया। कहा कि परिसीमन से किसी भी राज्य को नुकसान नहीं होगा। विपक्ष अतार्किक बयानबाजी कर रहा है।

एलपीजी किल्लत के सवाल पर कहा कि प्रदेश में कोई दिक्कत नहीं है। बिजली निगम के अफसरों और कमिर्यों द्वारा फोन कॉल रिसीव नहीं करने की शिकायत पर ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की हिदायत दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed