{"_id":"59540a064f1c1b51178b4674","slug":"crawling-carts-from-chupula-to-ayub-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपुला से अयूब खां तक रेंगती रही गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपुला से अयूब खां तक रेंगती रही गाड़ियां
बरेली।
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
Crawling carts from Chupula to Ayub Khan
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाम ढलते ही चौपुला से लेकर अयूब खां चौराहा पर लंबा जाम लगने लगा है। बुधवार शाम को भी हालात बेकाबू नअर जाए। बिशप मंडल में नुमाइश और कोतवाली क्षेत्र में फुटपाथ के अतिक्रमण की वजह से जाम में लोग परेशान होते रहे। रोडवेज की तरफ से आ रही बसों ने स्थिति को अधिक भयानक बनाया और करीब चार घंटे तक अयूब खां से लेकर चौपुला तक लोग जाम में पसीना बहाते रहे।
इस जाम को खुलवाने के लिए कोतवाली और सुभाषनगर थानों की पुलिस लगी रही। कांस्टेबल लोगों को सीधी कतार में वाहन चलाने की नसीहत देते नजर आए, लेकिन सड़क के किनारे बेतरतीब वाहन ने उनका काम मुश्किल बना दिया। बाकी कसर लोगों ने आड़े तिरछे वाहन चलाकर निकाली। शाम करीब छह बजे से लगने लगे इस जाम में वाहन रात साढ़े दस बजे तक फंसे रहे। धीरे-धीरे रेंग रहे वाहनों में सबसे ज्यादा परेशान महिलाओं और बच्चों को हुई।