फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Crackdown on Vipin gang, Gangster report on nine members

Bareilly News: विपिन गिरोह पर शिकंजा, नौ सदस्यों पर गैंगस्टर की रिपोर्ट

Sun, 13 Apr 2025 03:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on Vipin gang, Gangster report on nine members
बरेली। अमन हत्याकांड के आरोपी व शहर में संगठित अपराध की जड़ें जमाने वाले विपिन गुप्ता गिरोह पर एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। किला थाना पुलिस ने गिरोह के सरगना विपिन समेत नौ सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इन पर विभिन्न थानों में हत्या, हत्या की कोशिश, धोखाधड़ी, कूट रचना, लूट, बलवा जैसे गंभीर आरोप के मामले पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन

पिछले साल जुलाई में हेड कांस्टेबल के पुत्र अमन उर्फ बिट्टू की संपत्ति विवाद में विपिन गुप्ता ने अपने साथियों संग मिलकर हत्या कर दी थी। अमन का शव इज्जतनगर इलाके के नाले में फेंक दिया था। किला थाने में अमन की मां शोभा ने विपिन गुप्ता, जतिन, पवन, राम गुर्जर और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने विवेचना के दौरान कुछ नाम बढ़ाए थे। अब किला पुलिस ने विपिन को गैंग लीडर बनाकर हत्या आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गैंग लीडर विपिन गुप्ता ने पीयूष शंखधार, राम गुर्जर, पवन, सोनू, शालू गुप्ता, जतिन, रिहान और नीरज गोयल के साथ मिलकर गिरोह बना लिया है। गिरोह हत्या, हत्या की कोशिश, मारपीट और लूट के अपराध करता है। गिरोह के सभी सदस्यों का आपराधिक इतिहास है। किला थाने में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। अमन हत्याकांड के आरोपियों की जमानत होने वाली थी, अब गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद उन्हें कुछ दिन और जेल में रहना होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

---
संपत्ति हो सकती है जब्त
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि इन आरोपियों की गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिला मजिस्ट्रेट से अनुमति प्राप्त गई, इसके बाद गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। सभी आरोपियों का गैंग चार्ट पहले से तैयार हो चुका है। इनका आपराधिक इतिहास एनसीआरबी पोर्टल पर दर्ज है। पुलिस अब इन सभी अपराधियों की चल-अचल संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed