फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Crack in track due to cold, Agra Fort-Ramnagar Express saved from accident

Bareilly News: ठंड से पटरी में आई दरार, दुर्घटनाग्रस्त होने से बची आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस

Tue, 10 Dec 2024 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Crack in track due to cold, Agra Fort-Ramnagar Express saved from accident
बरेली। ठंड के चलते रेलवे पटरी में आई दरार की वजह से सोमवार तड़के आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस ट्रैकमैन की सजगता की वजह से दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। पेट्रोलिंग कर रहे दो कर्मचारियों ने इज्जतनगर-भोजीपुरा के बीच पटरी में दरार देखकर फौरन इज्जतनगर गेटमैन को सूचना दी। गेटमैन ने कंट्रोल रूम को सूचना देकर ट्रेन को रुकवा दिया। ट्रेन इज्जतनगर स्टेशन से निकलने ही वाली थी। इंजीनियरिंग टीम ने करीब 45 मिनट की मरम्मत के बाद पटरी सही की और ट्रेन को 20 की गति से रवाना किया।
विज्ञापन

आगरा फोर्ट-रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस दोनों तरफ से सप्ताह में तीन-तीन दिन चलती है। रविवार रात 8:53 बजे आगरा फोर्ट से चलने के बाद ट्रेन सोमवार तड़के 4:04 बजे इज्जतनगर पहुंची। इसी दौरान इज्जतनगर-भोजीपुरा के बीच रेलवे क्रॉसिंग संख्या 236 बी के पास ट्रैकमैन प्रेमपाल और हरिबाबू पेट्रोलिंग कर रहे थे। उन्होंने देखा कि रेल लाइन में फ्रैक्चर है। उनकी सूचना पर ट्रेन को इज्जतनगर में ही रुकवा दिया गया। कुछ ही देर में रेलवे की इंजीनियरिंग टीम पहुंंची और पटरी की मरम्मत की। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि तापमान में गिरावट आने पर रेल की पटरियां सिकुड़ती हैं। इससे पटरी में दरार आ जाती है।
विज्ञापन


खुल गया था पटरी का ज्वाइंट, एक इंच से ज्यादा गैप
पटरी सिकुड़ने के कारण ज्वाइंट खुल गया था। इससे पटरी में एक इंच से ज्यादा की दरार आ गई थी। जिस स्थान पर यह ट्रैक फैक्चर हुआ, वहां ट्रेन की औसतन रफ्तार 60-70 किमी प्रति घंटा की रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




--
इज्जतनगर-भोजीपुरा के बीच रेल लाइन फ्रैक्चर हुई थी। ट्रैकमैन की सूझबूझ से आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस को इज्जतनगर में कंट्रोल कर लिया गया। 45 मिनट में ट्रैक दुरुस्त करने के बाद 20 किमी प्रति घंटे के कॉशन के साथ ट्रेन को आगे रवाना किया गया।
- राजेंद्र सिंह, पीआरओ, इज्जतनगर मंडल
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed