फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cow Protection Council creates ruckus in Kanha Upvan alleging death of cow

Bareilly News: कान्हा उपवन में गाय की मौत का आरोप लगाते हुए गो रक्षा परिषद का हंगामा

Sun, 15 Feb 2026 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Cow Protection Council creates ruckus in Kanha Upvan alleging death of cow
सीबीगंज। गोशाला का भ्रमण करने गए अखिल भारतीय गो रक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं को कर्मचारियों ने गेट पर ही रोक दिया। इससे भड़के कार्यकर्ताओं ने गेट ही अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस टीम और अधिकारी मौके पर पहुंचे। आक्रोशित कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, मगर वह नगर आयुक्त को बुलाने की मांग पर अड़ गए। शाम सात बजे नगर आयुक्त पहुंचे तो आठ घंटे बाद मामला शांत हुआ। माैके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय गो रक्षा परिषद के अध्यक्ष हेमंत गंगवार ने बताया कि उन्होंने दो दिन पूर्व सीबीगंज की नंदोसी, फतेहगंज पश्चिमी की रफियाबाद व मीरगंज गोशालाओं का भ्रमण करने के लिए जिलाधिकारी अनिवाश सिंह को लिखित सूचना दी थी। उसी के आधार पर 13 फरवरी को उनके संगठन के कार्यकर्ता सीबीगंज पुलिस के साथ नंदोसी स्थित गोशाला का भ्रमण करने गए, मगर वहां तैनात सुपरवाइजर विजय पाल ने अंदर नहीं घुसने दिया। उनसे कार्यकर्ताओं की नोकझोंक भी हुई थी।
विज्ञापन

इसके बाद शनिवार को कार्यकर्ता व पदाधिकारी झुमका तिराहे पर एकत्र हुए, फिर गोशाला के गेट पर पहुंच कर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। आरोप लगाया कि कान्हा उपवन में गायों की मौत हो रही है और उन्हें वहीं पर दबा दिया जा रहा है। गाय को चारा तक नहीं मिल रहा है। उन्होंने सुपरवाइजर को हटाने की मांग की। उपवन में हो रहे मछली पालन व कुत्ता पालन को तत्काल बंद कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे ग्रामीण भी धरने में शामिल हो गए। आरोप लगाया कि निगम की ओर से कई साल से ऐसी की व्यवस्था चल रही है। उपवन सरकारी होने के बाद भी वहां पर किसी को अंदर नहीं जाने दिया जाता है। अंदर की कोई खबर बाहर नहीं आती। गांव वालों का कहना है कि कई बार अंदर से गाय को छिपाकर ले जाया जाता है। देर शाम नगर आयुक्त संजीव मौर्य मौके पर पहुंचे और पांच लोगों के प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता की। इसके बाद मामला शांत हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed