{"_id":"5d5ee2b08ebc3e6c48771ffd","slug":"cow-gives-birth-heifer-with-three-mouth-and-three-eyes-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गाय ने तीन मुंह और तीन आंख वाली बछिया को दिया जन्म, देखने वालों की लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गाय ने तीन मुंह और तीन आंख वाली बछिया को दिया जन्म, देखने वालों की लगी भीड़
Fri, 23 Aug 2019 04:17 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
Published by: Abhishek Singh
Updated Fri, 23 Aug 2019 04:17 AM IST
विज्ञापन
गाय ने दिया बछिया को जन्म
- फोटो : Amar Ujala
जलालाबाद के गांव अतरी में एक गाय ने तीन मुंह और तीन आंख वाली बछिया को जन्म दिया है। यह बछिया लोगों के बीच कौतूहल और चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
गांव निवासी नबाब सिंह के बड़े लड़के राजेश ने अपने घर गाय पाली है। बुधवार सुबह करीब दस बजे उनकी गाय ने बछिया को जन्म दिया। जब घरवालों की नजर इस बछिया पर पड़ी तो वे दंग रह गए। बछिया की पूरी तरह से विकसित तीन मुंह और तीन आंखे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
गाय ने दिया बछिया को जन्म
- फोटो : Amar Ujala
बछिया स्वस्थ है। राजेश के अनुसार बछिया ने अपनी मां का दूध भी पिया है। दो दिनों से इस बछिया को देखने वालों का तांता लगा हुआ है और लोग बछिया को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।