{"_id":"603009428ebc3ee9794b886a","slug":"covid-vaccination-93-3-of-health-workers-get-second-dose-of-vaccine-bareilly-news-bly437806388","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड वैक्सीनेशनः 93.3 फीसदी स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की दूसरी डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड वैक्सीनेशनः 93.3 फीसदी स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की दूसरी डोज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 फरवरी को छूटे फ्रंटलाइन वर्कर्स का होगा मॉकअप राउंड
विज्ञापन
बरेली। कोविड टीकाकरण में शुक्रवार को दूसरी डोज लगवाने के लिए स्वास्थ्यकर्मी उमड़े। पहली बार जिले में 93 फीसदी से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों को प्रतिरक्षित किया गया। शासन की ओर से इनके लिए ऑनलाइन सर्टिफिकेट भी भेजा गया। अफसरों ने 22 फरवरी को होने वाले मॉकअप राउंड में सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स से पहुंचने के लिए कहा है।
स्वास्थ्य विभाग के जिन अधिकारियों और कर्मचारियों का 22 जनवरी को टीकाकरण हुआ था, उन्हें शुक्रवार को टीके की दूसरी डोज लगाई गई। इसमें संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. जावेद हयात, सीएमओ डॉ. सुधीर गर्ग, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ. आरएन सिंह, महिला जिला अस्पताल की अधीक्षक डॉ. अलका शर्मा, डब्ल्यूएचओ के एसआरटीएल डॉ. अजय पवार, डब्लूएचओ के सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर डॉ. पीवी कौशिक, यूएनडीपी के मोअज्जिम आदि शामिल थे।

25 कें द्रों पर 49 सत्रों में लगाई गई वैक्सीन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को 3252 स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके सापेक्ष 93.3 फीसदी को टीका लगाया गया। टीकाकरण 25 केंद्रों पर 49 सत्रों में संपन्न हुआ। इनमें 15 सरकारी और 10 निजी अस्पतालों का स्टाफ शामिल रहा।
विज्ञापन