{"_id":"678ac9b25d8187e2e1094350","slug":"cousin-shot-in-public-bareilly-news-c-4-lko1064-563617-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मौसेरे भाई को सरेआम मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मौसेरे भाई को सरेआम मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। तलाक के बाद युवती ने दूसरा निकाह कर लिया। इसके बाद भी पहला पति उससे मेलजोल बढ़ाता रहा। इससे नाराज दूसरे पति ने शुक्रवार दोपहर युवती के पहले पति को सरेआम गोली मार दी। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल और आरोपी आपस में माैसेरे भाई हैं।
हमलावरों की संख्या चार-पांच बताई जा रही है। भीड़ ने मुख्य आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उसके पास तमंचा मिला है। कैंट थाने के ठिरिया निजावत खां का रहने वाला आरिफ कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय के पास स्थित निजी अस्पताल में नौकरी करता है।
शुक्रवार अपराह्न तीन बजे वह पास की दुकान पर चाय पी रहा था। इसी दौरान उसका मौसेरा भाई तौहीद वहां पहुंचा। पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई, फिर तौहीद ने तमंचा निकाल कर आरिफ को गोली मार दी। गोली आरिफ के पेट में लगी।
विज्ञापन
आरिफ लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास भगदड़ गच गई। गोली मारने के बाद तौहीद और उसके साथी भागने लगे। आसपास के लोगों ने दौड़ाकर तौहीद को पकड़ लिया।
आरिफ की पत्नी सिमरन का उससे तलाक हो चुका है। इसके बाद सिमरन ने तौहीद से निकाह कर उसी के साथ रहने लगी। इसी को लेकर दोनों के बीच तकरार थी।
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने तौहीद को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है। आरिफ की मां परवीन ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है। संवाद