Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cousin beats sister to death over minor dispute

Bareilly News: मामूली विवाद में चचेरे भाई ने बहन को पीट-पीटकर मार डाला

Sun, 05 Oct 2025 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Cousin beats sister to death over minor dispute
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी परिवार सहित घर पर ताला डालकर भागा
विज्ञापन

बहेड़ी। बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव पिंदारी अभय चंद्र में बुधवार को चचेरे भाई रिंकू ने बहन शिवानी (20) को मामूली विवाद में पीट-पीटकर मार डाला। शिवानी मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत स्थानीय अग्निशमन केंद्र में प्रशिक्षण ले रही थी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इससे पहले ही आरोपी पक्ष घर पर ताला डालकर भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, शिवानी अपनी बहन रीना के साथ बुधवार शाम पांच बजे गांव के बाहर गोशाला से घर लौट रही थी। किसी बात को लेकर शिवानी का उसके चचेरे भाई रिंकू से विवाद हो गया। मामूली विवाद में ही रिंकू ने शिवानी को अपने घर में खींच लिया। रीना ने बताया कि रिंकू ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर शिवानी को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। उसका आरोप है कि उसने शिवानी को बचाने की कोशिश की तो उसे भी दरांती मारकर घायल कर दिया। बाद में आरोपी व उसके परिजन अंतिम संस्कार का दबाव बनाने लगे, लेकिन सूचना मिलने पर पुलिस आ गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पोस्टमाॅर्टम में पेट में अंदरूनी चोटों की वजह से मौत की पुष्टि हुई है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि घटना के चार दिन बाद भी पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर सिर्फ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया मामले की जांच चल रही है। नामजद आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


बीए अंतिम वर्ष की छात्रा थी शिवानी

शिवानी बीए तृतीय वर्ष की मेधावी छात्रा थी। अग्निशमन केंद्र प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि उसके अंदर कुछ बड़ा करने की ललक थी। प्रशिक्षण के दौरान उसकी कई बार प्रशंसा भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed