फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cousin and sister crushed to death by truck

नेशनल हाईवे पर चचेरे भाई-बहन को ट्रक ने कुचला, मौत

Mon, 07 Feb 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Cousin and sister crushed to death by truck
रोजा में सड़क हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर बहन के घर से दावत खाकर लौट रहे भाई-बहन को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में सीतापुर के थाना इमलिया के गांव नवा महमूदपुर निवासी अनिल सिंह और उसकी चचेरी बहन रजनी की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

बलराम सिंह का पुत्र अनिल सिंह (28) अपनी चचेरी बहन रजनी (18) के साथ बाइक से शुक्रवार को तिलहर के बुधवाना में रिश्तेदारी में दावत पर आया था। रविवार सुबह बाइक से दोनों वापस घर के लिए चल दिए। साथ में दूसरी बाइक पर चाचा उदयभान और चाची रेखा थीं। बरेली मोड़ पार करने के बाद उदयभान सिंह आगे निकल गए, जबकि अनिल सिंह की बाइक पीछे रह गई। सुबह करीब नौ बजे रोजा अड्डे पर अनिल की बाइक के आगे चल रहे टेंपो ने यात्री द्वारा हाथ देने पर अचानक ब्रेक लगा दिया।
विज्ञापन

टेंपो के रुकने पर पीछे चल रहे अनिल ने बाइक के ब्रेक लगाएं तो संतुलन बिगड़ गया और बाइक गिर पड़ी। अनिल और रजनी भी हाईवे पर गिरे। इस बीच सामने से आए ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। भाई-बहन की मौत के बाद रोजा अड्डे के तमाम दुकानदार मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने शवों को सड़क से हटवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे तक हाईवे पर लगा रहा जाम
अनिल और रजनी की हादसे में मौत के बाद बड़ी संख्या में व्यापारी सड़क पर आ गए। व्यापारियों की भीड़ के चलते हाईवे पर जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। रोडवेज बस, डग्गामार वाहन, लग्जरी कार समेत दो पहिया वाहन तक जाम में फंस गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पहले एक साइड के जाम को हटवाया। उसके बाद यातायात को बहाल कराया। पुलिस ने शवों को सड़क से हटवाने में तेजी दिखाई। पुलिस को आशंका थी कि व्यापारी हादसे के बाद हंगामा कर सकते हैं। तकरीबन एक घंटे तक हाईवे पर जाम की स्थिति रही।

रोजा में सड़क हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।  संवाद

रोजा में सड़क हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed