फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Court summoned SO and Inspector of Bhamora police station in Bareilly

Bareilly: पुलिस ने चुनाव के चलते जज के स्टेनो को किया मुचलका पाबंद, कोर्ट ने एसओ और दरोगा को किया तलब

Sat, 16 Mar 2024 12:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Mar 2024 12:50 PM IST
सार

बरेली में भमोरा थाना पुलिस ने लोकसभा चुनाव से पहले अजब खेल कर दिया। पुलिस ने जज के स्टेनो को मुचलका पाबंद कर दिया। जानकारी होने पर स्टेनो ने अपने उच्चाधिकारियों से शिकायत की। इस मामले में कोर्ट ने थाने के एसओ और इंस्पेक्टर को तलब किया है। 

विज्ञापन
Court summoned SO and Inspector of Bhamora police station in Bareilly
भमोरा थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के थाना भमोरा पुलिस ने एक साल से गांव में ना रहने वाले एक जज के स्टेनो को मुचलका पाबंद कर दिया। जानकारी होने पर स्टेनो ने इसकी शिकायत जज साहब से की। इस पर कोर्ट ने भमोरा के एसओ और हल्का दरोगा को तलब किया है। 

विज्ञापन


भमोरा थाना क्षेत्र के गांव सिंधा निवासी सुखपाल ने बताया की वह आपने परिवार के साथ बरेली रहकर अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रथम के यह स्टेनो की नौकरी करता है। बृहस्पतिवार को उसे पता चला कि उसका नाम भमोरा पुलिस ने चुनाव के चलते मुचलका पाबंद कर दिया है। जिस पर सुखपाल ने जज दिलीप कुमार साहनी से शिकायत की। 
विज्ञापन


इस पर जज ने एपीओ को फोन कर थानाध्यक्ष भमोरा व हल्का इंचार्ज को शनिवार को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिया। थाना अध्यक्ष भमोरा ट्रेनी आईपीएस डॉ. निशान सोनी ने बताया कि उनको मामले की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed