Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   court sentenced five culprits to life imprisonment for attacking toll workers in bareilly

Bareilly News: टोल कर्मियों पर किया कातिलाना हमला, कोर्ट ने पांच दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा

Fri, 17 Jan 2025 07:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Jan 2025 07:48 PM IST
सार

बरेली में टोल कर्मियों से मारपीट और जान से मारने की कोशिश करने के मामले में पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। जज रवि कुमार दिवाकर ने शुक्रवार को यह फैसला सुनाया। 

विज्ञापन
court sentenced five culprits to life imprisonment for attacking toll workers in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के टोल प्लाजा कर्मचारियों पर कातिलाना हमला करने के पांच दोषियों को अपर सत्र न्यायाधीश/स्पेशल जज फास्ट ट्रैक कोर्ट ने उम्रकैद और 50-50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


बरेली-नैनीताल हाईवे पर स्थित दोहना टोल प्लाजा के कर्मचारी अमित चौहान ने भोजीपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 20/21 नवंबर 2019 की रात 1:45 बजे बहेड़ी की ओर से एक कार टोल प्लाजा की वीआईपी लेन में आकर रुक गई। कार में पांच लोग सवार थे। वे चौकीदार पर बैरिकेडिंग हटाने का दबाव बनाने लगे। 
विज्ञापन


मना करने पर उसे गालियां दीं और जान से मारने की नीयत से कर्मचारियों पर कार चढ़ा दी। इससे सोमपाल नाम का कर्मचारी घायल हो गया। कार सवार लोगों ने टोल प्लाजा कर्मियों नारायण, राहुल, विष्णु और सुरेश को पीटकर घायल कर दिया। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए टोल टैक्स दिए बिना ही चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनको मिली सजा 
भोजीपुरा पुलिस ने सुर्खा निवासी सनी, सुमित, विनोद, प्रेमनगर के प्रगतिनगर निवासी अंकित, भोजीपुरा के हंसा निवासी रजत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। विवेचना के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने कोर्ट में आठ गवाह और नौ साक्ष्य प्रस्तुत किए। कोर्ट ने अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए कैद और जुर्माने की सजा सुनाई है।

Trending Videos

कोर्ट की टिप्पणी- ऐसा लगता है गाड़ी सीएम की है... 
दोषियों को सजा सुनाने के दौरान कोर्ट ने टिप्पणी की कि अभियुक्त खुद को बाहुबली के रूप में प्रदर्शित करना चाहते थे। सभी का आपराधिक इतिहास है। गाड़ी का नंबर यूपी 25 सीएम 4141 है। जबकि, नंबर प्लेट पर 4141 के स्थान पर पापा लिखा है। ऐसा लगता है कि गाड़ी सीएम की है और नंबर की जगह पापा लिखा है।

कोर्ट ने कहा कि टोल टैक्स के जरिये सरकार राजस्व संग्रह करती है, जिसे देश के विकास और जनकल्याण में लगाया जाता है। सरकार किसी एजेंसी के जरिये यह काम कराती है। दोष सिद्धों ने टोल प्लाजा कर्मचारियों पर हमला कर राज्य सत्ता को चुनौती दी है। जो व्यक्ति टैक्स नहीं देता, वह राजस्व को क्षति और राष्ट्रीय विकास में बाधा पहुंचाने का काम करता है। कार अंकित भारती के नाम पर है। उसके खिलाफ भी पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed