Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Court sentenced 20 years imprisonment to misdeed convict in bareilly

Bareilly News: अदालत ने दुष्कर्म के दोषी को सुनाई 20 साल कैद की सजा, विवाहिता को मिला इंसाफ

Sat, 14 Dec 2024 03:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 14 Dec 2024 03:19 PM IST
सार

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में 20 जुलाई 2023 को युवक ने घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म किया था। इस मामले में शुक्रवार को कोर्ट ने फैसला सुनाया। दोषी युवक को 20 साल कैद की सजा सुनाई गई है। 

विज्ञापन
Court sentenced 20 years imprisonment to misdeed convict in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

बरेली में अपर सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट) प्रथम रवि कुमार दिवाकर की अदालत ने विवाहिता से दुष्कर्म करने के दोषी को 20 साल कैद की सजा सुनाई है। दोषी पर 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। दोषी को सजा दिलाने में पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट ने मुख्य भूमिका निभाई और एक साल बाद ही फैसला आ गया।

विज्ञापन


घटना भोजीपुरा थाना क्षेत्र में 20 जुलाई 2023 को हुई थी। विवाहिता ने पुलिस को बताया था कि वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान परिचित परवेज उसके घर में घुस आया और अश्लील हरकतें करने लगा। उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे जान से मारने की धमकी दी। कुछ देर बाद उसके परिवार के रिहान और रहमान खां ने आकर विवाहिता को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।
विज्ञापन


UP: 'पत्नी कहती है घर मेरे नाम करो... तलाक दे दूंगी', वीडियो जारी कर पति ने लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया। 26 फरवरी 2024 को न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया गया। न्यायालय में दोषियों की ओर से झूठे गवाह पेश किए गए। गवाहों ने दबाव में आकर गवाही देने की बात कही। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने और साक्ष्यों के अवलोकन के बाद परवेज को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है।

धमकाने वालों को सात साल कैद
परवेज के दुष्कर्म करने के बाद पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने पहुंचे रिहान और रहमान को न्यायालय ने सात साल कैद की सजा सुनाई है। दोनों दोषी परवेज के परिवार के ही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed