{"_id":"c839af7b5b42a4e20ef364dd53931297","slug":"court-hindi-news-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपी अरोरा बने स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपी अरोरा बने स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष
बरेली
Updated Sun, 15 Mar 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थायी लोक अदालत बरेली के अध्यक्ष एएल वर्मा अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करके 11 मार्च को सेवामुक्त हो गए। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर नई व्यवस्था तक सीपी अरोरा कार्यवाहक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। श्री अरोरा अभी तक स्थायी लोक अदालत के वरिष्ठ सदस्य थे। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद अरोरा ने जिला जज उमेश सिंह और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नित्यानंद श्रीनेत्र से शिष्टाचार भेंट की और अदालत को किराये के भवन से जिला न्यायालय परिसर के भूतल स्थित कक्ष नंबर सात में स्थानांतरित कराने को कहा।
1605 वाद निस्तारित
विज्ञापन
1605 वाद निस्तारित
बरेली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मासिक राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत आयोजित की गई। इसमें कुल 1605 वादों का निस्तारण किया गया। इनमें 268 मामले राजस्व संबंधी थे। सचिव नित्यानंद श्रीनेत्र ने बताया कि एमवी एक्ट दुर्घटना मामलों में कुल एक करोड़ 53 लाख से ज्यादा प्रतिकर के चेक तैयार कराए गए।
विज्ञापन