{"_id":"5e2f4a818ebc3e4b5e216df0","slug":"court-bareilly-news-bly393568870","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटकी विवाहिता, पति बोला- पड़ोसी की छेड़छाड़ और पुलिस के रवैये से आहत थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटकी विवाहिता, पति बोला- पड़ोसी की छेड़छाड़ और पुलिस के रवैये से आहत थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ के एक महीने बाद भी नहीं लिखी रिपोर्ट, सास ने एसपी देहात के सामने जड़े रिश्वतखोरी के आरोप
पुलिस को मायके वालों का इंतजार, पति को ही संदिग्ध मानकर की जा रही जांच
फरीदपुर। फंदे पर लटककर हुई विवाहिता की मौत के बाद खासा हंगामा हुआ। परिवार ने छेड़छाड़ से आहत होने की वजह से आत्महत्या का आरोप लगाया। एसपी देहात पहुंचे तो सास ने पुलिस पर कार्रवाई के नाम पर पैसा मांगने और पड़ोसी की मदद करके उल्टे उनके बेटे पर रिपोर्ट करने का आरोप लगाया। देर रात शव उतरवाकर सील करा दिया गया। पुलिस महिला के मायके वालों का इंतजार कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि महिला ने पति से परेशान होकर जान दी है। घर पर पहरा बैठा दिया गया है।
मोहल्ला लाइनपार मठिया निवासी मोमोज का ठेला लगाने वाले राजू राठौर की शादी चार साल पहले शाहजहांपुर के परौर इलाका निवासी शिल्पी से हुई थी। पास में ही राजू की बहन रेनू रह रही थी। राजू के मुताबिक पड़ोसी उसकी पत्नी से छेड़छाड़ की कोशिश करता था। विरोध पर पत्थरबाजी करता था। इस पर विवाद भी हो गया। छेड़छाड़ की तहरीर शिल्पी ने 25 दिसंबर को थाने में दे दी। आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और उल्टे शिल्पी को धमका दिया। इसके बाद भी दबंग उन्हें धमकाते रहे। राजू का कहना था कि उन्होंने उसी के खिलाफ एक फर्जी एनसीआर दर्ज करा दी और शांतिभंग की आशंका में जेल भेज दिया। उसके बाद मुकदमे से बचने के लिए उससे रुपये की मांग की गई।
राजू के मुताबिक उसने अपनी जान छुड़ाने के लिए 12हजार रुपये पुलिस को दे भी दिए। 26 जनवरी को फिर पुलिस घर पहुंच गई और बताया कि तुम्हारे खिलाफ एक और रिपोर्ट दर्ज हो गई है। उसमें फिर पांच हजार रुपये की मांग की गई। कई बार पुलिसवालों ने फोन भी किए। पता लगा कि दूसरे पक्ष ने दबंगई के बल पर उसके, पत्नी शिल्पी और उसकी बहन रेनू के खिलाफ रिपोर्ट करा दी थी। राजू का कहना है कि दबंग धमकी देते थे कि तुम्हारा मकान बिकवा देंगे और शिल्पी को उठा ले जाएंगे। इस वजह से शिल्पी तथा पूरा परिवार भयभीत था। आहत शिल्पी ने बरामदे में फंदा लगाकर जान दी।
विज्ञापन
राजू का पड़ोसी से झगड़ा हुआ था जिसमें खुद राजू के ही खिलाफ एनसीआर दर्ज है। शिल्पी की ओर से कोई तहरीर नहीं थी। उसकी अचानक मौत से पहला शक तो राजू पर ही है। मायके वालों के आने पर पूरी स्थिति स्पष्ट होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. संसार सिंह, एसपी देहात