{"_id":"5d868bde8ebc3e01376a92e7","slug":"court-bareilly-news-bly377077190","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइक एन्क्लेव के हिबा हत्याकांड में दोषी को उम्रकैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइक एन्क्लेव के हिबा हत्याकांड में दोषी को उम्रकैद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बारह साल पहले फाइक एन्क्लेव में हुए हिबा हत्याकांड में दोषी पाए गए आरोपी ताजुद्दीन को विशेष न्यायाधीश मोहम्मद अहमद खां ने उम्रकैद की सजा सुनाई।
20 जून 07 को फाइक एन्क्लेव में रहने वाली एएनएम शगुफ्ता तबस्सुम की बेटी हिबा जैनब रिजवी की हत्या कर दी गई थी। 21 जून को दर्ज कराई रिपोर्ट में शगुफ्ता ने कहा था कि फरीदपुर के मोहल्ला मिरधान का रहने वाला ताजुद्दीन उसके घर आता-जाता था। चूंकि शगुफ्ता अपनी बेटी के साथ अकेली रहती थीं, इसलिए उसने ताजुद्दीन के आने पर ऐतराज जताया। इस पर आरोपी मां बेटी दोनों को धमकाने लगा।
शगुफ्ता ने बताया कि घटना वाले दिन जब वह ड्यूटी पर जा रही थीं तो ताजुद्दीन उसके पीछे सेटेलाइट बस स्टैंड तक आया। वो भगवंतपुर जाने के लिए थ्री व्हीलर में बैठी तो भी आरोपी आसपास ही मंडरा रहा था। ड्यूटी के बाद जब वो घर पहुंची तो बेटी हिबा की लाश मिली। मोहल्ले के लोगों का कहना था कि ताजुद्दीन को बाइक से जाते देखा गया है। अभियोजन की ओर से सरकारी वकील अखिलेश सक्सेना और जावेद अली खां ने पक्ष रखा। कोर्ट ने अभियुक्त को दोषी ठहराते हुए ताजुद्दीन को उम्रकैद की सजा सुनाई और उसे पैंतीस हजार का जुर्माना भी लगाया। जुर्माने की राशि में से बीस हजार रुपये पीड़िता को देने का आदेश दिया।