फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Courage and patience required for surgery

शल्य चिकित्सा के लिए साहस और धैर्य जरूरी

Tue, 09 Feb 2016 01:22 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 09 Feb 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान में शल्य चिकित्सा विभाग की ओर से बेसिक्स ऑफ रेडियोलॉजी एंड अल्ट्रा सोनोग्राफी पर छह दिनी लघु प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। संस्थान के निदेशक डॉ. आरके सिंह ने कहा कि शल्य चिकित्सा करते समय पशु चिकित्सक में साहस और धैर्य होना चाहिए। शल्य चिकित्सा दर्द रहित होनी चाहिए। पशुपालन विभाग के डॉ. राजेश वार्ष्णेय ने कहा कि जैसे-जैसे मनुष्य की उम्र बढ़ती है, उसकी प्रतिभा भी बढ़ती है। हमें खुद को विकसित करना होगा। निदेशक, अलीगढ़ डॉ. आरके यादव ने कहा कि रोजमर्रा की परेशानी को दूर करने के लिए आईवीआरआई में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाना चाहिए। कामधेनु योजना के कारण पशु चिकित्सा अधिकारियों की पहचान बढ़ी है।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रशिक्षण कार्यक्रम के निदेशक डॉ. अमर पाल ने प्रगति आख्या प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एम हक ने किया और डॉ. पी किंजवडेकर ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर संयुक्त निदेशक (कैडराड) डॉ. वीके गुप्ता, डॉ. एके शर्मा, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. एएम पावड़े, डॉ. एसके मैती, डॉ. किरणजीत सिंह, डॉ. अभिषेक चंद्र सक्सेना ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed