{"_id":"678ff4750fc11d21a80c5177","slug":"couple-robbed-of-jewelery-at-gunpoint-bareilly-news-c-4-1-bly1039-566103-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दंपती को तमंचा दिखाकर लूटे जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दंपती को तमंचा दिखाकर लूटे जेवर
विज्ञापन
भुता। रिश्तेदारी से लौट रहे बाइक सवार दंपती को बदमाशों ने पीछा करके ग्राम अधकटा पुलिया के पास रोक लिया। तमंचा दिखाकर पांच हजार रुपये, जेवर व कपड़े का बैग लूटकर भाग गए। चीख-पुकार होने पर दर्जनों ग्रामीण आ गए, लेकिन तब तक दो बाइकों से तस्कर मांस लेकर जा रहे थे। भीड़ को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने एक तस्कर को दौड़ाकर बाइक सहित पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस बदमाशों व तस्कर की तलाश कर रही है।
थाना क्षेत्र के ग्राम तिवरिया निवासी रोहित कुमार, उनकी पत्नी मीरा भाई मोहित के साथ बाइक से रिश्तेदारी अब्दुल्लापुर से अपने घर आ रहे थे। उसी समय रास्ते में ग्राम अधकटा पुलिया के पास दो बाइक सवार चार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर रोक लिया। रोहित की पत्नी मीरा से सोने के कुंडल, एक मंगलसूत्र, पांच हजार रुपये, एक बिछुआ चांदी और कपड़ों से भरा बैग छीन कर भाग गए।
शोर मचने पर गांव के दर्जनों ग्रामीण एकत्र हो गए, तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। उसी समय दो बाइकों से तस्कर मांस लेकर आ रहे थे कि ग्रामीणों की भीड़ को देखकर तस्करों ने भागने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने एक तस्कर को बाइक सहित पकड़ लिया। दूसरा बाइक सवार तस्कर भागने में सफल रहा है। तस्कर के पास से एक कट्टे में मांस बरामद हुआ है। संवाद