{"_id":"650c316c5b988ee7940731b6","slug":"couple-feared-themselves-to-be-in-danger-and-sought-protection-from-the-police-in-bareilly-2023-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली: धर्मांतरण कर प्रेम विवाह करने वाली मुस्कान ने बताया अपनी जान को खतरा, पुलिस से मांगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: धर्मांतरण कर प्रेम विवाह करने वाली मुस्कान ने बताया अपनी जान को खतरा, पुलिस से मांगी सुरक्षा
Thu, 21 Sep 2023 05:35 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 21 Sep 2023 05:35 PM IST
सार
प्रेमी की खातिर धर्म बदलकर मुस्कान अली से मुस्कान सागर बनी युवती ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसने अपनी और पति की जान को खतरा बताया है। दोनों ने हाल ही में प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन
अर्जुन और मुस्कान सागर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में धर्म परिवर्तन कर प्रेम विवाह करने वाली मुस्कान ने अपनी जान को खतरा बताया है। प्रेमी की खातिर धर्म बदलकर मुस्कान अली से मुस्कान सागर बनी युवती सुरक्षा की मांग करने बुधवार को आईजी कार्यालय पहुंची। दोनों की शादी कराने वाले आचार्य केके शंखधार ने भी खुद के लिए सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन
आचार्य शंखधार ने आईजी को बताया कि वह सनातन धर्म के लिए काम कर रहे हैं, उनकी जान को खतरा है। बीते दिन एक कार्यक्रम से लौटते वक्त किला पुल के पास लोगों ने उन्हें रोककर धमकाया। वहीं बदायूं से आए अर्जुन और उसकी पत्नी मुस्कान ने भी अपनी जान को खतरा बताया। आईजी ने उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- महंगा हुआ लखनऊ का सफर: एनएचएआई ने फरीदपुर टोल की दरें बढ़ाईं, अब वाहन स्वामी को चुकाने होंगे इतने रुपये
विज्ञापन
अर्जुन-मुस्कान की प्रेम कहानी
बदायूं के मोहल्ला नाहर खां सराय निवासी अर्जुन सागर टेंपो ड्राइवर है। चार साल पहले उसकी मुलाकात उझानी के गांव गुराई निवासी मुस्कान अली से हुई। ये मुलाकात प्यार में बदल गई, लेकिन उनकी मुहब्बत के आड़े महजब आ गया। मुस्कान अली के घरवाले अर्जुन सागर के साथ शादी कराने के लिए तैयार नहीं हुए।मुस्कान पर बंदिशें लगा दी गईं, लेकिन फिर भी दोनों चोरी छिपे बात करते रहे। दोनों ने घर छोड़कर शादी करने का फैसला कर लिया। दोनों घर छोड़कर बरेली पहुंचे और आचार्य केके शंखधार के सामने अर्जुन सागर ने मुस्कान अली को हमसफर बना लिया। पहले मुस्कान का शुद्धिकरण कर उसे मुस्कान सागर नाम दिया गया।
ये भी पढ़ें- बरेली: घर में प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में था पति, पत्नी पहुंची तो कर दी पिटाई
फिर अग्नि को साक्षी मानकर अर्जुन और मुस्कान ने सात फेरे लिए। आचार्य ने बताया कि दोनों के बालिग होने और विवाह संबंधी सभी औपचारिकता पूरी होने पर विवाह कराया गया। प्रेम विवाह के बाद अर्जुन और मुस्कान ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की। उधर, दोनों का विवाह करने वाले केके शंखधार ने खुद को खतरा बताया।