{"_id":"659aec635ffb790cb705ca96","slug":"counting-of-aquatic-birds-started-in-shuklaphanta-park-na-news-c-120-1-lkh1004-12474-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शुक्लाफांटा पार्क में जलीय पक्षियों की गणना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शुक्लाफांटा पार्क में जलीय पक्षियों की गणना शुरू
विज्ञापन
धनगढ़ी-नेपाल के शुक्लाफांटा राष्ट्रीय पार्क के जलाशय में करलव करते पक्षी। फाइल फोटो
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल के कंचनपुर जिले के शुक्लाफांटा राष्ट्रीय पार्क और इसके आसपास जलीय पक्षियों की गणना का काम शुरू किया गया है। गणना 21 जनवरी तक चलेगी। इसमें पार्क क्षेत्र में पक्षियों की प्रजातियों के बारे में अध्ययन किया जाएगा।
पार्क में राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण कोष, नेपाल पक्षी संरक्षण संघ, हिमालय नेचर गाइड, शुक्लाफांटा नेचर गाइड एसोसिएशन ने गणना शुरू की है। नेपाल पक्षी संरक्षण के विशेषज्ञ हीरूलाल डंगोरा ने बताया कि गणना का काम 21 जनवरी तक किया जाएगा। इसमें पार्क में स्थित ताल तलैया, नदी, पोखरों के अलावा पार्क के बाहर जल क्षेत्र में पक्षियों की गणना की जाएगी। गणना में वाइनाकुलर टेलीस्कोप, जीपीएस, कैमरा आदि का प्रयोग कर नाव व हाथी दल का भी सहयोग लिया जाएगा।
बताया कि जिले में करीब 55 से 60 प्रजाति के साइबेरियन, उत्तरी ध्रुव क्षेत्र से पक्षी आते हैं। जो चैत से जेठ माह तक वापस लौट जाते हैं। नेपाल में 877 प्रजाति के पक्षी पाए जाते हैं। जिसमें शुक्लाफांटा राष्ट्रीय पार्क और आसपास क्षेत्र में ही केवल 423 प्रजातियों के पक्षी मिलते हैं। नेपाल में सन् 1987 से लगातार नियमित रूप से पक्षियों की वार्षिक गणना का कार्य होता आया है।