{"_id":"6a8ca09db959e8a35f0ec320","slug":"counselling-for-vacant-mca-and-btech-seats-will-be-held-today-bareilly-news-c-4-bly1015-952516-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एमसीए और बीटेक की रिक्त सीटों पर आज होगी काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एमसीए और बीटेक की रिक्त सीटों पर आज होगी काउंसलिंग
Tue, 25 Aug 2026 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में मंगलवार को मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) और बीटेक पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए विशेष काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। यह काउंसलिंग उन अभ्यर्थियों के लिए है जो अभी तक प्रवेश नहीं ले पाए हैं या पूर्व के चरणों में शामिल नहीं हो सके थे। बीएससी उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी बीटेक लेटरल एंट्री के द्वितीय वर्ष में सीधे प्रवेश ले सकेंगे।
एमसीए पाठ्यक्रम के लिए दूसरी ओपन काउंसलिंग विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (सीएसआईटी) में सुबह 10.30 बजे से होगी। यह यूपीटीएसी काउंसलिंग के बाद बची सीटों को भरने के लिए है। बीटेक, बीटेक लेटरल एंट्री, एमटेक और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए विशेष स्पॉट काउंसलिंग फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एफईटी) के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेंटर में सुबह नौ बजे से शुरू होगी।
सभी श्रेणियों के अभ्यर्थी ले सकते हैं भाग
एमसीए काउंसलिंग में सभी श्रेणियों के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इनमें सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग शामिल हैं। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करने वाले या न करने वाले सभी अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकते हैं। प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद, स्नातक में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची बनेगी। अभ्यर्थियों को अपने सभी आवश्यक शैक्षणिक मूल प्रमाण-पत्रों और संबंधित दस्तावेज के साथ उपस्थित होना होगा। स्नातक स्तर पर न्यूनतम 50 फीसदी अंक और बारहवीं या स्नातक में गणित विषय होना अनिवार्य है। बीटेक स्पॉट काउंसलिंग उन अभ्यर्थियों के लिए भी है जो समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण नहीं करा पाए थे। फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों में विशेषज्ञता का अवसर भी देगा। डीन अर्चना गुप्ता ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और ऑटोमेशन में माइनर डिग्री का विकल्प मिलेगा। मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को रोबोटिक्स या एनर्जी इंजीनियरिंग में से एक माइनर डिग्री का चयन करने का अवसर मिलेगा।