{"_id":"6a777ac8d7cf1b377704eda4","slug":"counseling-for-mca-and-pgdca-tomorrow-bareilly-news-c-4-bly1015-942108-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एमसीए और पीजीडीसीए के लिए काउंसलिंग कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एमसीए और पीजीडीसीए के लिए काउंसलिंग कल
विज्ञापन
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया तेज कर दी है। विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विभाग में 10 अगस्त को काउंसलिंग होगी। यह काउंसलिंग एमसीए और एडवांस्ड पीजीडीसीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है।
एमसीए पाठ्यक्रम के लिए विशेष काउंसलिंग 10 अगस्त को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी। यह काउंसलिंग विशेष श्रेणी की रिक्त सीटों को भरने के लिए है। इसमें आर्म्ड फोर्सेस सामान्य, आर्म्ड फोर्सेस ओबीसी और अनुसूचित जनजाति की एक-एक सीट शामिल है। समर्थ पोर्टल पर पंजीकृत वे अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जिन्होंने इंटरमीडिएट या स्नातक में गणित पढ़ा हो। प्रवेश यूपी शासन के आरक्षण नियमों और मेरिट के आधार पर होगा। सीयूईटी मेरिट धारकों को प्राथमिकता दी जाएगी। एमसीए का कुल शुल्क 53,350 रुपये तय किया गया है। इसमें 45 हजार रुपये ट्यूशन फीस, आठ हजार रुपये कॉशन मनी, 300 रुपये काउंसलिंग शुल्क और 50 रुपये स्पोर्ट्स फीस शामिल है।
एडवांस्ड पीजीडीसीए और आवश्यक दस्तावेज
एडवांस्ड पीजीडीसीए पाठ्यक्रम के लिए चतुर्थ काउंसलिंग भी 10 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। समर्थ पोर्टल पर पंजीकृत स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी स्नातक मेरिट के आधार पर इसमें हिस्सा ले सकते हैं। इस पाठ्यक्रम का कुल शुल्क 26,350 रुपये निर्धारित है, जिसमें 25 हजार रुपये ट्यूशन फीस और एक हजार रुपये कॉशन मनी सम्मिलित है। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के समय ऑनलाइन आवेदन पत्र, सभी शैक्षणिक अंकपत्रों की मूल प्रतियां और स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी लानी होंगी। वैध जाति, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, गैप एफिडेविट और छह पासपोर्ट साइज फोटो भी अनिवार्य हैं।
विज्ञापन
शुल्क में छूट और हॉस्टल सुविधा
अनुसूचित जाति व जनजाति के छात्रों को शुल्क में विशेष छूट मिलेगी। जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम है, उन्हें एमसीए के लिए 8,350 रुपये और एडवांस्ड पीजीडीसीए के लिए 1,350 रुपये का ड्राफ्ट देना होगा। शेष ट्यूशन फीस छात्रवृत्ति आने के बाद जमा करनी होगी। परिसर में हॉस्टल सुविधा चाहने वाले छात्रों के लिए हॉस्टल फीस 12,550 रुपये तय की गई है। सरकारी बालिका हॉस्टल के लिए यह शुल्क 9,550 रुपये है।