{"_id":"5e35d98f8ebc3e4aea2d2a8f","slug":"councilor-son-of-police-follower-shot-opponent-bareilly-news-bly394161728","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस फालोअर के सभासद बेटे ने विरोधी को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस फालोअर के सभासद बेटे ने विरोधी को मारी गोली
विज्ञापन
जख्मी करन
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। पुलिस की महिला फालोअर के बेटे रिठौरा नगर पंचायत के सभासद केपी यादव ने एक और वारदात कर दी। पिछले दिनों बरेली कॉलेज की छात्राओं को छेड़ने के आरोपी केपी ने शनिवार को रिठौरा में अपने विरोधी को गोली मार दी। गोली उसकी जांघ में लगी। उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केपी समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई है।
रिठौरा निवासी कृष्णपाल यादव उर्फ केपी नगर पंचायत रिठौरा में खाता मोहल्ले से सभासद है। उसका मोहल्ले के ही करन यादव से पुराना विवाद है। करन के तहेरे भाई राजू की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि गांव में राकेश यादव के घर में वह चचेरे भाई करन के साथ जा रहा था, तभी चौराहे पर कल्लू यादव, सभासद केपी सिंह और उसके एक साथी से करन की कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर इन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। करन ने भागने की कोशिश की तो उन पर तमंचे से फायर कर दिया गया। गोली उनकी जांघ में लगी। यूपी-112 पर सूचना के बाद थाना हाफिजगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ नवाबगंज भी आ गए, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने करन को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
घटना में करन के पैर में गोली लगी है। पीड़ित की तहरीर पर सभासद कृष्णपाल उर्फ केपी और उसके दो साथियों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। - महेंद्र सिंह यादव, एसओ हाफिजगंज
विज्ञापन
बरेली कॉलेज की छात्राओं से छेड़छाड़ में गया था जेल
19 नवंबर को केपी और उसके साथियों ने बरेली कॉलेज से टेंपो में बैठी छात्राओं का कार से पीछा कर उनसे छेड़छाड़ की थी। नवाबगंज की इन छात्राओं के एक सहपाठी ने विरोध किया तो उसे सेटेलाइट तक दौड़ाया गया। कार से टेंपो पर कांच की बोतल भी फेंककर मारी गई। बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के बाद तीसरे दिन कार खोजकर केपी और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक आईबी इंस्पेक्टर का बेटा भी था। केपी इससे पहले भी शहर और रिठौरा में दबंगई की कई वारदातें कर चुका है। केपी की मां पहले इज्जतनगर थाने की फालोअर थीं।