फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Corruption accused CO Deepshikha transferred to Gonda PAC

Bareilly News: भ्रष्टाचार की आरोपी सीओ दीपशिखा का गोंडा पीएसी तबादला

Sun, 04 Aug 2024 05:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Corruption accused CO Deepshikha transferred to Gonda PAC
बरेली। शाही थाना क्षेत्र में ईंट भट्ठा मालिक से दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने की दोषी पाई गईं सीओ दीपशिखा को गोंडा पीएसी में भेज दिया गया है। सीओ पर शासन ने यह कार्रवाई दो एसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की है।
विज्ञापन

जिले में पहले आंवला और फिर मीरगंज में सीओ रहीं दीपशिखा भ्रष्टाचार के आरोपों में फंस गई थीं। गांव तिलमास निवासी ईंट भट्ठा मालिक रिफाकत अली ने तत्कालीन एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान से 13 जून को शिकायत की थी कि सीओ ने उनके भट्ठे पर आकर उनसे दो लाख रुपये मांगे थे। उनके मना करने पर उनका ट्रैक्टर-ट्राॅली व जेसीबी खनन के आरोप में सीज कर दी। मजदूरों के सामने उनसे अभद्रता की थी। एसपी दक्षिणी मानुष पारीक की जांच में आरोप पुष्ट हुए तो चार जुलाई को उन्होंने अपनी रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी।
विज्ञापन

नए एसएसपी अनुराग आर्य ने दीपशिखा को मीरगंज से हटाकर जिला मुख्यालय संबद्ध कर लिया था। साथ ही एसपी सिटी राहुल भाटी को प्रकरण की विस्तृत जांच का निर्देश दिया था। जांच में दीपशिखा फिर दोषी पाई गईं। यह जांच रिपोर्ट एसएसपी ने शासन को भेज दी थी। शासन ने अब दीपशिखा का तबादला कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेश सिंह को बरेली भेजा
अयोध्या में सीओ (सुरक्षा) के पद पर तैनात नरेश सिंह का तबादला बरेली किया गया है। जिले में फिलहाल सीओ की कमी है। हाल ही में प्रियतोष त्रिपाठी सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। उन पर स्टोर प्रभारी से मुफ्त में एसी लगवाने का आरोप भी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed