फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Correction work not completed, process of filling examination form stopped

Bareilly News: सुधार का काम पूरा नहीं, परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया रुकी

Sat, 11 Apr 2026 02:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 11 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Correction work not completed, process of filling examination form stopped
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से वेबसाइट पर चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया एक बार फिर से बाधित हो गई है। बताया जा रहा है कि विवि की ओर से वेबसाइट को पूरी तरह से अपडेट न कर पाने के चलते यह दिक्कत आई है। जल्द ही सभी विषय वेबसाइट पर दर्ज करके फिर से फॉर्म भरने की विंडो शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर अचानक वेबसाइट बंद होने से फॉर्म भरने वाले चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थी परेशान हो उठे। बरेली कॉलेज के कई विद्यार्थियों ने महाविद्यालय पहुंचकर समस्या बताई। 1200 की जगह अचानक से 1600 रुपये फीस वसूलने की बात कही। इनसे सोमवार तक इंतजार करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

वहीं, महाविद्यालयों के प्रबंधन का भी कहना है कि वेबसाइट बंद होने से पहले जो फॉर्म भरे जा चुके हैं, उनमें संशोधन की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय अब हमारे ऊपर डाल रहा है। अब तक जो फॉर्म भरे गए हैं, उन विद्यार्थियों ने हार्ड कॉपी कॉलेज में जमा ही नहीं की है। विद्यार्थी फॉर्म जमा कर चुका है और फीस खाते से कट चुकी है तो भी गलत विषय चुनने पर नुकसान उसका ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हो रहा यह बदलाव
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अनुसार एफवाई 2025 के तहत चतुर्थ सेमेस्टर में वोकेशनल विषय की जगह भारतीय भाषा का विकल्प जोड़ा गया। इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग के तहत विद्यार्थी को चार में से एक विषय रिसर्च प्रोजेक्ट, डिसर्टेशन, इंटर्नशिप, फील्ड या सर्वे वर्क को शामिल कर सकते हैं। इसमें से रिसर्च या डिसर्टेशन की फीस चार सौ रुपये है तो वहीं इंटर्नशिप या फील्ड सर्वे वर्क का शुल्क शून्य है। शनिवार से बृहस्पतिवार तक वेबसाइट को अपडेट करने के चलते बंद किया गया था। अब फिर से वेबसाइट को अपडेट किया जा रहा है।

असमंजस में विद्यार्थी

मैंने शुक्रवार की सुबह फॉर्म भरा है। जिन साथियों ने पहले भरा उनके पहले वाले विषय आ रहे, ऐसे में हमारे विषय सही या उनके पता नहीं चल रहा।

अनुष, छात्र



मैंने चतुर्थ सेमेस्टर का फॉर्म भरा। मेरे साथियों की 1200 रुपये फीस गई, जबकि मेरी 1600 रुपये। विषय भी बदले हैं। बहुत कंफ्यूजन है। वेबसाइट भी बंद हो चुकी है।


दिव्यांश, छात्र



वर्जन :

चतुर्थ सेमेस्टर वाले छात्र-छात्राओं के लिए कुछ अतिरिक्त विषय जोड़े गए हैं। वेबसाइट को अपडेट किया जा रहा है। इसीलिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई गई है। - संजीव सिंह, परीक्षा नियंत्रक, रुहेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed