फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Corporation will close Sunday market, cycle track will also be broken

बरेलीः निगम बंद कराएगा संडे बाजार, साइकिल ट्रैक भी तोड़ा जाएगा

Sat, 07 Mar 2020 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
Corporation will close Sunday market, cycle track will also be broken
बरेली नगर निगम
बरेली। शुक्रवार को हुई निगम कार्यकारिणी की बैठक में इस बार कुछ कड़े फैसले भी लिए गए। इसके तहत सेटेलाइट से श्यामगंज के बीच लगने वाले संडे बाजार को बंद कराने पर सहमति बनी। इसके अलावा इसी सड़क पर बने साइकिल ट्रैक को भी तोड़ने की बात कही गई। साइकिल ट्रैक वाली जगह पर सीवर और पाइप लाइन आदि बिछाने की बात कही गई।
विज्ञापन

नगर निगम की कार्यकारिणी की बैठक में धारा 91(2) के तहत लाए गए प्रस्ताव में सेटेलाइट वार्ड कार्यालय से आजाद कॉलेज तक बने साइकिल ट्रैक पर अवैध कब्जा करने व वाहन खड़े किए जाने के संबंध में आम लोगों की शिकायतों के आधार पर प्रस्ताव पेश किया गया। साथ ही साइकिल ट्रैक को खत्म करने का मुद्दा उठा, जिस पर तुरंत ही मुहर लग गई। इस सड़क पर जल्द ही खुदाई कर सीवर व पानी की पाइप लाइन डालने के बाद सड़क को चौड़ा करने की बात कही गई। इसके अलावा यहां संडे मार्केट लगाने और सड़क जाम करने की शिकायत पर भी चर्चा हुई, जिसके बाद निर्णय लिया गया कि यहां संडे मार्केट नहीं लगने दिया जाएगा।
विज्ञापन

इन अतिक्रमणों पर भी होगी कार्रवाई

- डेलापीर तिराहे पर स्थित पुराना शौचालय पर अवैध कब्जे को हटाने पर सहमति
- नावल्टी सिनेमा गेट से खलील स्कूल तक दोनों साइडों से अतिक्रमण हटाने पर सहमति बनी
- नावल्टी सिनेमा घर के सामने निगम की मार्केट के दुकानदारों ने अपनी दुकान को बिना अनुमति आगे से ऊंचा करवा लिया है। साथ ही बरामदा और पीछे की गैलरी भी अवैध रूप से कब्जा ली है। इसे भी तुड़वाने को लेकर सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मौलाना आजाद मार्केट के दुकानदारों ने आगे बरामदे पर कब्जा कर लिया है। इस पर भी कार्रवाई की बात कही गई।
- दूल्हा मियां मजार के सामने गोल चक्कर पर नगर निगम की खाली जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की भी जांच कराने और कार्रवाई करने की बात कही गई।
- बदायूं रोड शुगर फैक्ट्री के गेट के सामने अस्थाई दुकानें और प्राइवेट बस एवं टैंपो स्टैंड को हटवाने पर भी चर्चा हुई।
- मढ़ीनाथ पुलिस से मढ़ीनाथ आश्रम तक लगने वाली अवैध सब्जी मंडी को हटाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed