{"_id":"6959890af160e17a1e0cd6e2","slug":"corporation-will-build-apartment-on-old-house-in-rampur-bagh-bareilly-news-c-4-vns1074-799403-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रामपुर बाग में पुराने आवास पर निगम बनाएगा अपार्टमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रामपुर बाग में पुराने आवास पर निगम बनाएगा अपार्टमेंट
विज्ञापन
बरेली। सीआई पार्क की शास्त्री मार्केट के बाद अब नगर निगम रामपुर बाग स्थित पुराने आवास की जगह अपार्टमेंट बनाएगा। इसके लिए 15वें वित्त आयोग से 20 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। जल्द ही यह काम शुरू होगा।
शासन ने निकायों को आय बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। पुनरीक्षित बजट में 140 करोड़ की बढ़ोतरी के बावजूद आय के साधन नहीं होने को लेकर सवाल उठे थे। अब नगर निगम ने अपनी जर्जर दुकानों और निगमकर्मियों के आवासों को नए सिरे से विकसित करने का निर्णय लिया है। एक्सईएन राजीव राठी ने बताया कि रामपुर बाग में पुराने और बदहाल आवास को ध्वस्त कर दो ब्लाॅक में नए अपार्टमेंट बनाए जाएंगे।
इस चार मंजिला अपार्टमेंट में 40 से अधिक फ्लैट होंगे। अपार्टमेंट में नीचे दुकानें और ऊपरी तल पर आवास के साथ ही पार्किंग व अन्य जरूरी सुविधाएं भी होंगी। 15वें वित्त आयोग से परियोजना की स्वीकृति दी गई है। आय बढ़ाने के लिए नगर निगम गृहकर वसूली पर भी जोर दे रहा है। चालू वित्त वर्ष में अब तक 66 करोड़ से अधिक कर की वसूली की जा चुकी है। संवाद