{"_id":"5e99f5008ebc3e72ba313770","slug":"corporation-staff-smiles-at-allen-club-market-bareilly-news-bly402973830","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलन क्लब मंडी पर निगम स्टाफ मेहरबान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलन क्लब मंडी पर निगम स्टाफ मेहरबान
विज्ञापन
एलन क्लब मंडी में लॉकडाउन का नहीं हो रहा पालन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध मंडी और लॉकडाउन की धज्जियां भी
विज्ञापन
बरेली। शासन ने साफ आदेश दिया है कि किसी भी सब्जी मंडी में खुदरा कारोबार नहीं होगा लेकिन इसके बावजूद नगर निगम के स्टाफ की सांठगांठ से एलन क्लब मंडी न सिर्फ रोज सज रही है बल्कि यहां लॉकडाउन की भी जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। शुक्रवार को इस मंडी में थैला लेकर घर के लिए सब्जी खरीदने निकले लोगों के बीच जमकर मारामारी हुई। बाहर सड़क पर ठेलों की भी भरमार थी। उधर कुतुबखाना और किला मंडी में भी अच्छी-खासी भीड़ जुटी रही।
एलन क्लब सब्जी मंडी परिसर में शुक्रवार को हजारों लोगों की भीड़ थी। मंडी के अंदर से लेकर सड़क तक फलों के ठेलों पर लोग टूटे पड़े थे। हालांकि इस दौरान बाहर गार्ड तैनात थे लेकिन उन्हीं के सामने बेरोकटोक खुदरा कारोबार होता रहा। बता दें कि यह मंडी खुदरा कारोबार के लिए ही अधिकृत है। प्रशासन ने लॉकडाउन में इसे बंद करने के निर्देश दिए हुए हैं। फिर बी नगर निगम अफसरों की मिलीभगत से लगातार यह मंडी चल रही है।