फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Corporation's team is something special billboards removed

कुछ खास होर्डिंग ही हटा रही है निगम की टीम 

Fri, 06 Jan 2017 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Fri, 06 Jan 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
Corporation's team is something special billboards removed
Corporation's team is something special billboards removed - फोटो : बरेली, अमर उजाला
आचार संहिता लागू होने के बाद राजनीतिक दलों की प्रचार सामग्रियां हटाने में लगी निगम की टीम चुन- चुनकर कुछ खास होर्डिंग ही हटा रही है। अभी तक टीम के पास सपा की प्रचार सामग्री सबसे अधिक जब्त हुई है। दूसरे नंबर पर बसपा की सामग्री है। गुरुवार को छह टीमों ने शहर के अलग- अलग हिस्साें में जाकर इस काम को पूरा किया। कुछ स्थानों पर झड़प भी हुई। 
विज्ञापन

नगर निगम के अधिशासी अभियंता गयूर अहमद और पर्यावरण अभियंता उत्तम कुमार वर्मा के नेतृत्व में छह टीमें बनाई गई है। गुरुवार को एक टीम गांधी उद्यान से होते हुए शहामतगंज, कालीबाड़ी, अयूब खां, चौपला, पुलिस लाइंस और चौकी चौराहे से झंडी, बैनर व होर्डिंग हटाई। सपा कार्यालय के पास लगी झंडियाें को भी हटा दिया गया। दूसरी टीम शहामतगंज से डेलापीर, तीसरी अयूब खां से धर्मकांटा, चौथी टीम चौपला से किला ओवरब्रिज और पांचवीं टीम पीलीभीत बाईपास पर होर्डिंग हटाने पहुंची। टीम ने करीब पांच ट्राली सामान जब्त किया है। इसमें सबसे ज्यादा सामान सपा का है। टीम में जयपाल पटेल, राम सिंह, संजय कश्यप व अन्य कई शामिल रहे। टीम ने विवादित सभी मामले सिटी मजिस्ट्रेट को बता दिए हैं, अब उन्हीं के स्तर से कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


रुहेलखंड विश्वविद्यालय में छात्र उलझे 
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के बाहर लगे छात्राें के पोस्टर और बैनराें को उखाड़ने पहुंची टीम से छात्र उलझ गए। टीम के साथ खूब बहस हुई। पुलिस को बुलाना पड़ा। छात्र होर्डिंग हटाने का विरोध कर रहे थे। हालांकि इन्हें हटा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार हमारी है... नहीं हटने देंगे 
कालीबाड़ी मंदिर के पास लगे दो पार्टियों के फ्लैग हटाने में नगर निगम को मशक्कत करनी पड़ी। टीम ने अधिकारियों को बताया कि होरी लाल राजपूत नाम के व्यक्ति ने कहा कि सरकार हमारी है... यह नहीं हटने देंगे। ये बैनर हट नहीं पाए। इसके चलते दूसरी पार्टी के फ्लैग भी नहीं हटे। 

शांत हो गया इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड 
चौकी चौराहे पर लाखों रुपए से बनाया गया प्रदेश सरकार का बखान करने वाला कीमती इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड भी आचार संहिता लागू होने के बाद शांत हो गया। यह 24 घंटे चलता था। इसमें तमाम कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed