फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Corporation lags behind in house tax collection, ranked 14th in ranking

Bareilly News: गृहकर वसूली में निगम फिसड्डी, रैंकिंग में 14वें स्थान पर

Sun, 09 Feb 2025 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Corporation lags behind in house tax collection, ranked 14th in ranking
बरेली। गृहकर वसूली में नगर निगम प्रदेश भर में फिसड्डी साबित हुआ है। शासन की ओर से जारी हुई रैंकिंग में नगर निगम बरेली 14वें नंबर पर है। यह तब है, जब खुद प्रमुख सचिव कर वसूली को लेकर कई बार कड़ी फटकार लगा चुके हैं। जीआईएस सर्वे लागू होने के बाद से ही बरेली का टैक्स विभाग तेजी से काम करने का दावा कर रहा है। बीते साल के मुकाबले इस साल की वसूली में चार से पांच करोड़ बढ़ोतरी बताई गई थी। लेकिन रैकिंग मेें सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

शनिवार को प्रदेश भर के नगर निगमों की रैंकिंग जारी हुई। अप्रैल से दिसंबर 2024 तक कई स्रोतों से आय के मामले में बरेली 17वें नंबर पर है। गृहकर वसूली में भी बरेली 17वें नंबर पर है। ओवरऑल वसूली में 14वां स्थान मिला है। नगर निगम ने पीटी एरियर कलेक्शन में सिर्फ दो प्रतिशत ही वसूली कर सका है। इसके अलावा गृहकर में 19, सीवर कर में 19, जलकर वसूली में 36 फीसदी वसूली हुई।
विज्ञापन



दो हजार करोड़ से अधिक का टैक्स बकाया
टैक्स वसूली के मामले में बरेली नगर निगम पर दो हजार करोड़ से अधिक का बकाया है। इसके अलावा अन्य आय भी नहीं कर पा रहे हैं। इससे विकास कार्य भी ठप हाे रहे हैं। लाइटें और सौंदर्यीकरण के कार्य शासन से मिली धनराशि से हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछड़ने की वजह
गृहकर बिल जारी होते ही कई समस्याओं का सामना जनता को करना पड़ा। इसमें सबसे अधिक डबल डिमांग की परेशानी शामिल रही। मकानों के फोटो लगाकर सर्वे को जल्दबाजी में लागू करना भी पिछड़नें की वजह बनी है। इसके अलावा नो मैच की समस्या, अधिकारियों की वसूली के कैंपों में देरी और अब तक नोटिस और बिलों का वितरण न होना भी बताया जा रहा है।
------
गृहकर वसूली में नगर निगमों की स्थिति

नगर निगम----पंजीकृत भवन---भवन से वसूली---फीसदी

बरेली--------1,98,988-----31,933--------19

सहारनपुर-----2,13,035------50,679-------24

अलीगढ़------2,02,454------54,529-------27

मेरठ--------2,58,560------1,07,131------41

मुरादाबाद-----1,32,912------67,474--------51

गाजियाबाद----4,52,539------2,32,363------51

------

पीटी एरियर कलेक्शन

नगर निगम-----मांग (करोड़ में)---आय----फीसदी

मुरादाबाद------14.3-----------10.35---72

सहारनपुर------16.8-----------7.31----44

गाजियाबाद-----132.1----------57.26---43

मेरठ---------46.2-----------16.55---36

अलीगढ़-------88.5-----------18.83----21

बरेली---------448.1----------10.33----2

------

सीवर कर वसूली में निगमों की स्थिति

नगर निगम-----सीवर कनेक्शन---वसूली कनेक्शन---फीसदी

मेरठ---------89,619--------19,657---------22

आगरा--------1,12,635-------24,688--------22

बरेली--------73,243--------13,594---------19

गाजियाबाद-----3,43,577------1,36,282-------40

अलीगढ़-------86,212--------54,529--------63

मुरादाबाद------82,001--------38,151--------47

सहारनपुर------41,371--------17,625--------43

------

जलकर वसूली में निगमों की स्थिति

नगर निगम---कनेक्शन----वसूली वाले कनेक्शन----फीसदी

अलीगढ़-----10,2,817---54,529-------------53

मुरादाबाद----1,25,760---61,633-------------49

गाजियाबाद---3,44,415---1,57,913-----------46

मेरठ--------2,43,411---91,652------------38

बरेली-------80,296-----29,173------------36

सहारनपुर-----1,66,226---48,578------------29

------

आय में ओवरऑल नगर निगमों की स्थिति

नगर निगम----प्रदेश में स्थान

सहारनपुर-----17

बरेली-------14

मुरादाबाद-----11

मेरठ--------08

अलीगढ़------06

आगरा-------04

गाजियाबाद----02
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed