फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Corporation got trees cut on the side of Model Road, uproar

Bareilly News: निगम ने कटवाए मॉडल रोड किनारे के पेड़, हंगामा

Thu, 06 Mar 2025 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Corporation got trees cut on the side of Model Road, uproar
बरेली। नगर निगम की टीम बुधवार को मॉडल रोड किनारे लगे हरे पेड़ों की छंटाई के बहाने उसकी कटाई कर दी। यह देख वहां रह रहे लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। नगर निगम की टीम से उनकी नोकझोंक हुई। पेड़ काटने के पीछे वहां के व्यापारी का हाथ बताया जा रहा है। इससे विवाद और बढ़ा तो निगम की टीम लौट गई है। मोहल्लों के लोगों ने इसकी शिकायत नगर आयुक्त से की है।
विज्ञापन



शहर का पहला मॉडल रोड डीडीपुरम चौराहे से शील चौराहे तक है। स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने हरियाली के लिए वहां पर पेड़ लगाए हैं। बुधवार को नगर निगम के कई कर्मचारी जनकपुरी निवासी नीता मूना के आवास के सामने के पेड़ों को काटने लगे। वह घर से बाहर निकली तो आपत्ति जताई। नगर निगम के कर्मचारियों ने बताया कि पड़ोसी व्यापारियों ने काटने के लिए कहा था। उसके बाद तो दोनों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। इस विवाद का वीडियो भी वायरल हुआ। नीता ने बताया कि पड़ोसी व्यापारियों ने करीब 10 दिन पहले नगर निगम की मिलीभगत से अपनी दुकान और शोरूम के सामने के पेड़ कटवा दिए थे। उस दौरान वह चुप रहीं। अब उनके आवास के सामने के पेड़ काटे जाने लगे तो विरोध किया। उन्होंने इसकी शिकायत नगर आयुक्त समेत उच्च अधिकारियों से की। नगर आयुक्त ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन


--

- पेड़ाें की कटाई कहीं नहीं हुई है, छटाई की जा रही थी। यह रूटीन का प्रक्रिया है। पेड़ों को किसी हाल में काटने नहीं दिया जा सकता। पेड़ों की खुबसूरती के लिए छटाई की जा रही है। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed