{"_id":"5e64bcbf8ebc3eeb5847c22d","slug":"coronavirus-suspected-case-found-in-bareilly-up-has-returned-from-kenya","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनावायरस: यूपी के बरेली में मिला संदिग्ध मरीज, कुछ दिनों पहले ही केन्या से आया है वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनावायरस: यूपी के बरेली में मिला संदिग्ध मरीज, कुछ दिनों पहले ही केन्या से आया है वापस
Sun, 08 Mar 2020 03:07 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 08 Mar 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
कोरोनावायरस
- फोटो : pixabay
दिल्ली, आगरा और अलीगढ़ के बाद अब उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में भी कोरोनावायरस के संकेत नजर आ रहे हैं। बरेली के सुभाषनगर इलाके में कोरोनावायरस का एक संदिग्ध मरीज मिलने की खबर आई है।
विज्ञापन
बताया गया कि वह व्यक्ति 24 फरवरी को अफ्रीका के केन्या से बरेली लौटा है। उसमें कोरोनावायर के लक्षण नजर आने के कारण एहतियातन कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी जांच नहीं हुई है। रिपोर्ट आने के बाद ही इस बात की पुष्टि हो पाएगी कि मरीज वाकई कोरोनावायरस से संक्रमित है या नहीं।
विज्ञापन
मालूम हो कि भारत में फिलहाल कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 39 है। इनमें से 23 भारतीय और 16 विदेशी नागरिक शामिल हैं। रविवार को केरल में पांच नए मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, चीन में रविवार को इस वायरस से 27 और लोगों की मौत हुई है। वहीं दिल्ली में कोरोनावायरस के अब तक तीन पॉजिटिव और एक संदिग्ध मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
लोगों में कोरोनावायरस को लेकर डर तो है, लेकिन उनसे बार-बार अपील की जा रही है कि वे भीड़-भाड़ वाली जगहों में जाने से बचें, साथ ही समय-समय पर हाथ भी धोते रहें।